प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी आज पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी के निवास स्थान पहुंचे तथा कार्यकर्ताओं को लोहड़ी व मकर संक्रांति की बधाई दी!

कुरूक्षेत्र || प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी आज पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी के निवास स्थान पहुंचे तथा कार्यकर्ताओं को लोहड़ी व मकर संक्रांति की बधाई दी। नायब सैनी पत्रकार वार्ता करते हुए कांग्रेस द्वारा श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के निमंत्रण पत्र को अस्वीकार करने पर इसे कांग्रेस का ही दुर्भाग्य बताया। नायब उन्होंने कहा कि अगर भगवान श्रीराम  मन्दिर को लेकर अगर किसी ने राजनीति की हे तो वह कांंग्रेस पार्टी ने की है। कांग्रेस पार्टी ने देश व समाज में जातिवाद का इतना बड़ा जहर घोल दिया है कि आज एक समाज को दो मुहाने पर खड़ा कर दिया है।

कुरूक्षेत्र || प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी आज पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी के निवास स्थान पहुंचे तथा कार्यकर्ताओं को लोहड़ी व मकर संक्रांति की बधाई दी। नायब सैनी पत्रकार वार्ता करते हुए कांग्रेस द्वारा श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के निमंत्रण पत्र को अस्वीकार करने पर इसे कांग्रेस का ही दुर्भाग्य बताया। नायब उन्होंने कहा कि अगर भगवान श्रीराम  मन्दिर को लेकर अगर किसी ने राजनीति की हे तो वह कांंग्रेस पार्टी ने की है। कांग्रेस पार्टी ने देश व समाज में जातिवाद का इतना बड़ा जहर घोल दिया है कि आज एक समाज को दो मुहाने पर खड़ा कर दिया है। यही कांग्रेस के वह लोग हैं जिन्होंने भगवान श्रीराम के निमंत्रण पत्र को अस्वीकार किया है जो कि कांग्रेस के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।  ये वही लोग हैं  जिन्होंने सुप्रीम कोर्ट में एफिडेविट यह कह कर दे दिया कि रामसेतू व राम का अस्तित्व ही नही है। न ही रामायण कभी हुई है। ये वही कांग्रेस के लोग हैं जिनको पच नही पा रहा है। कांग्रेस ने लगभग 56 वकीलों को कोर्ट के सामने यह कर खड़ा कर दिया कि अगर राम मन्दिर का फैसला आ गया तो देश  में बड़ा भूचाल आ जाएगा। बड़ा खून खराबा हो जाएगा। उन्होंने  जिसकी जितनी सोच है उसका फल अवश्य मिलता है  जो राम का नही वो किसी काम का नहीं आज देश के 140 करोड़ लोग भगवान श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साहित व हर्षित हैं।

वह स्वयं अपनी प्ररेणा से कलश यात्रा निकाल रहे हैं, भंडारा कर रहे हैं यह सब श्रद्धा की बात है परंतु कांग्रेस स्पष्ट रूप से इसकी राजनीति कर रही है आने वाले समय में इसका पता भी चल जाएगा।
पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व सभी संत, महात्मा व सभी वर्ग के  लोग जुटे हुए है। उन्होंने नगर के लोगों को इस अवसर पर ज्यादा से ज्यादा भव्य बनाने के लिए योगदान देने की अपील की, इससे पहले पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी, कर्णराज तूर, राजू चावला, राज सतीजा, मुलखराज गुम्बर, अरुण कंसल सहित भाजपा के अनेक कार्यकत्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष का फूल माला से अभिनंदन किया।