दिल्ली को डुबाने के लिए बीजेपी सरकार ने छोड़ा मैन स्ट्रीम में पानी- अनुराग ढांडा

अनुराग ढांडा ने कहा कि  हथनीकुंड बैराज से दिल्ली को डुबोने के लिए बीजेपी सरकार ने मेन स्ट्रीम से पानी छोड़ा है। इस पानी को हथिनी कुंड बैराज की उतर प्रदेश की तरफ छोड़ना चाहिए था। उन्होंने कहा कि यमुना नहर का निर्माण के लिए हजारों करोड रुपए का बजट आता है लेकिन यमुना नहर की मरमत नहीं की गई।

रोहतक || दिल्ली और हरियाणा में बाढ़ के कारण लाखों लोग त्रस्त है। सैकड़ों लोग अपने घर छोड़ चुके हैं। लेकिन आप पार्टी व भाजपा पार्टी के नेता इस बाढ़ पर जमकर राजनीति कर रहे हैं ओर इस बाढ़ का ठीकरा एक दूसरे फोड़ रहे हैं। आज एक बार फिर आप पार्टी हरियाणा के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट ने पत्रकार वार्ता कर भाजपा व कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा है और साज़िश के तहत दिल्ली डबोने का आरोप लगाया है। अनुराग ढांडा ने तो यहां तक कह दिया कि यमुना का पानी उत्तर प्रदेश की तरफ नहर में नहीं छोड़ा गया बल्कि साजिश के तहत दिल्ली में उतारा गया है। वही अनुराग ढांडा ने मॉनसून से पहले यमुना नहर की मरमत के बजट को लेकर घोटाला बताया है। अनुराग ढांडा ने कांग्रेस पार्टी पर भी तीखी टिप्पणी की है कहा कांग्रेस बाढ़ पर पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए हैं।

आप पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने दिल्ली में भरे पानी को लेकर भाजपा सरकार पर द्वेष भावना के तहत काम करने की बात की है। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यमुना नहर में ज्यादा पानी छोड़ा गया जिसकी वजह से यमुना नहर दिल्ली की तरफ टूट गई और दिल्ली में पानी भर गया। हालांकि प्रदेश की भाजपा सरकार ने हरियाणा में भी बाढ़ जैसे हालात पैदा किए हैं। अनुराग ढांडा ने कहा कि  हथनीकुंड बैराज से दिल्ली को डुबोने के लिए बीजेपी सरकार ने मेन स्ट्रीम से पानी छोड़ा है। इस पानी को हथिनी कुंड बैराज की उतर प्रदेश की तरफ छोड़ना चाहिए था। उन्होंने कहा कि यमुना नहर का निर्माण के लिए हजारों करोड रुपए का बजट आता है लेकिन यमुना नहर की मरमत नहीं की गई। इसलिए यमुना नहर कई जगह से टूटी है और यही कारण है कि हरियाणा के कई जिले बाढ़ की चपेट में आए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के साथ लगता राज्य उत्तर प्रदेश की नहरें पूरी तरह से सूखी पड़ी है लेकिन उस तरफ कोई पानी नहीं छोड़ा गया। हरियाणा ने दिल्ली की तरफ जानबूझकर और द्वेष भावना के कारण यह पानी छोड़ा है ताकि दिल्ली में पानी भर जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से हरियाणा के लोग पूरी तरह से त्रस्त हैं और आम लोगों के खेत व मकान पूरी तरह से डूब गए हैं जिसके कारण लोगों में गुस्सा साफ दिखाई देता है। वही अनुराग ढांडा ने कांग्रेस पार्टी को भी जमकर कोसा है उन्होंने कहा है कि हरियाणा व दिल्ली पूरी तरह से बाढ़ की चपेट में है लेकिन कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए हैं।