साइबर सिटी के बसई इलाके की बदहाल तस्वीर

बसई गांव में बीते 15 दिनों में 2 मृत्यु हुई है और दोनों ही बार ट्रैक्टर ट्रॉलीओ के माध्यम से अर्थियो को श्मशान घाट तक पहुंचाया गया है जिससे ग्रामीणों में प्रशाशन के प्रति गहरा रोष व्याप्त हो गया है। जिसमें बीते 10 दिन पहले हुई बरसात के बाद पानी खड़ा हो गया है। कई फुट पानी सड़कों पर जमा है, जिसके चलते श्मशान घाट तक जाने वाला एकमात्र रास्ता पूरी तरहा से ब्लॉक हो गया है।

गुरुग्राम || साइबर सिटी गुरुग्राम में अर्थी को नहीं दे पा रहे लोग कंधा। गुरुग्राम के बसई गांव में हुई आज जवान मौत के बाद प्रशासन की पोल खुलकर सामने आ गई, जिसमें मृतक के परिवार के लोग अपने ही बेटे को कंधा ना दे सके। क्योंकि गलियों में सीवर का गंदा पानी श्मशान घाट तक भरा हुआ है। तकरीबन आधा किलो मीटर तक पानी भरा होने की वजह से अर्थी को कंधा नही दिया जा सका। मजबूरी में अर्थी को रास्ते में रोककर थ्री व्हीलर के माध्यम से श्मशान घाट तक ले जाया गया।

साइबर सिटी गुरुग्राम में किसी की जीवन लीला समाप्त होने के बाद जिला प्रशासन की लापरवाही के चलते अब अपनी आखिरी यात्रा कर रहे मृतकों को भी सेधना शुरू कर दिया है। जिसमें अर्थियो को कंधा देना अब लोगों के लिए मुश्किल हो चला है। बसई गांव में बीते 15 दिनों में 2 मृत्यु हुई है और दोनों ही बार ट्रैक्टर ट्रॉलीओ के माध्यम से अर्थियो को श्मशान घाट तक पहुंचाया गया है जिससे ग्रामीणों में प्रशाशन के प्रति गहरा रोष व्याप्त हो गया है। जिसमें बीते 10 दिन पहले हुई बरसात के बाद पानी खड़ा हो गया है। कई फुट पानी सड़कों पर जमा है, जिसके चलते श्मशान घाट तक जाने वाला एकमात्र रास्ता पूरी तरहा से ब्लॉक हो गया है। जिन लोगों की अचानक मृत्यु हो जाती है ऐसे में उनको श्मशान घाट तक ले जाना एक बड़ी चुनौती बन गया है। एक तरफ तो अपने परिजनों की मृत्यु से परिवार परेशान नजर आता है तो दूसरी ओर श्मशान घाट तक उसकी आखिरी शव यात्रा निकालने में भी लोग अब परेशान नजर आ रहे हैं। शिकायतों के बाद भी जिला प्रशाशन कुम्भकर्ण की नींद सोया हुआ है।