हरियाणा पंजाब सीमा पर यूथ कांग्रेस का कृषि अध्यादेशों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन...

हरियाणा पंजाब सीमा पर आज दिनभर यूथ कांग्रेस का कृषि अध्यादेशों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला। इस दौरान जहाँ यूथ कांग्रेस ने पुलिस द्वारा लगाए गए बेरिकेट भी तोड़ डाले वहीँ एक ट्रैक्टर को भी आग के हवाले कर दिया गया। दिनभर चले इस आंदोलन के बाद अब आखिरकार पुलिस यूथ कांग्रेस के नेताओं को वापिस मोड़ने में सफल रही और कांग्रेसी नेताओं को घसीट-घसीट कर हरियाणा-पंजाब सीमा से हटाया गया।

हरियाणा पंजाब सीमा पर यूथ कांग्रेस का कृषि अध्यादेशों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन...

अम्बाला (अंकुर कपूर) || कृषि अध्यादेशों का आज प्रदेशभर में किसानों ने जोरदार विरोध कर कई सड़कें जाम की। इसी कड़ी में यूथ कांग्रेस ने भी पंजाब से सैंकड़ों ट्रैक्टर दिल्ली की तरफ कूच किया तो यूथ कांग्रेसियों को अंबाला की सीमा पर रोक लिया गया।

जिसके बाद पुलिस और यूथ कांग्रेसियों में धक्का-मुक्की भी देखने को मिली तो वहीं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पुलिस द्वारा लगाए गए कई बेरिकेट भी तोड़ डाले और एक ट्रैक्टर को भी आग के हवाले कर दिया गया। वहीं इस प्रदर्शन के अंत में पुलिस कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को वापिस पंजाब की तरफ भेजने में सफल रही , लेकिन हरियाणा-पंजाब सीमा पर डेरा डालकर बैठे कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने घसीटकर मौके से हटाया। यूथ कांग्रेस के आंदोलन की अगुवाई कर रहे राष्ट्रिय प्रधान बीवी श्रीनिवास ने मिडिया से बातचीत मे आज के दिन को काला दिन करार दिया। उन्होंने कहा कि इन अध्यादेशों के बाद किसानों के बुरे दिन शुरू होंगे और आज सरकार पर किसी को भी विश्वास नहीं है।

इस आंदोलन को लेकर पुलिस सुबह से ही कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए तैनात थी लेकिन कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की धक्का मुक्की का पुलिस को भी सामना करना पड़ा। जानकारी देते हुएअंबाला रेंज के आईजी ने बताया कि यूथ कांग्रेस को आज यहाँ सीमा पर कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए ही रोका गया था। वहीँ यूथ कांग्रेस के साथ साथ अंबाला में किसान यूनियन ने भी कई जगह सड़कें जाम की। जिसे लेकर अंबाला के उपायुक्त ने बताया कि अंबाला में जहाँ जहाँ किसनों ने धरना दिया था वहां कार्रवाई शांतिपूर्वक रही और हरियाणा-पंजाब सीमा पर भी कांग्रेसियों को वापिस भेज दिया गया।