सरकार द्वारा कौन सी की गई व्यवस्था से किसान काफी खुश है?

बरसात के मौसम में अबकी बार जमकर बारिश हुई और बाढ़ भी आई जिसकी वजह से किसान फसलों के नुक्सान की बात करते नजर आये और सरकार से मुआवजे की भी मांग कर रहे है जबकि भारी बारिश के बावजूद अबकी बार धान की बम्पर पैदावार हुई| अम्बाला की बात करें तो अम्बाला की मंडियों में अभी तक पिछले साल आये धान के बराबर फैसल आ चुकी है और अभी भी धान की फसल आना जारी है| वहीँ अबकी बार सरकार द्वारा समय से पहले धान की सरकारी खरीद शुरू की गई ! जिससे किसान काफी खुश नजर आये |

बरसात के मौसम में अबकी बार जमकर बारिश हुई और बाढ़ भी आई जिसकी वजह से किसान फसलों के नुक्सान की बात करते नजर आये और सरकार से मुआवजे की भी मांग कर रहे है जबकि भारी बारिश के बावजूद अबकी बार धान की बम्पर पैदावार हुई| अम्बाला की बात करें तो अम्बाला की मंडियों में अभी तक पिछले साल आये धान के बराबर फैसल आ चुकी है और अभी भी धान की फसल आना जारी है| वहीँ अबकी बार सरकार द्वारा समय से पहले धान की सरकारी खरीद शुरू की गई ! जिससे किसान काफी खुश नजर आये | जब इसके बारे में हमारी टीम में मंडी सचिव से बात की तो उन्होंने बताया की अभी तक मंडी में 3 लाख किवंटल धान की आवक हो चुकी है और 3 लाख 54 हज़ार किवंटल धान की खरीद हो चुकी है वहीँ 3 लाख 35 हज़ार किवंटल का उठान हो चूका है | उन्होंने कहा की मंडी में किसानो के लिए सारी सुविधाएं मुहिया कराई गई है वहीँ जब उनसे पूछा गया की दो दिन बारिश हुई क्या कोई नुक्सान होने की किसानो दवरा बात कही गई है तो उन्होंने कहा कि हमारे आढ़तियों के पास तारपालों का अच्छा इंतजाम था वहीँ उन्होंने कहा की अधिकतर माल सेड की निचे था ! वहीं उन्होंने कहा की लगभग 3600 गेट पास कट चुके है और अबकी बार 3 लाख 60 हज़ार के करीब धान की आवक होने की उम्मीद है |

वहीँ जब इस बारे में किसानो से बात की तो उन्होंने सरकार और मंडी प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था की जमकर सराहना की ! उन्होंने बताया की मंडी में उनके गेट पास समय पर कट रहे है और समय पर उनकी फसल बिक रही है और समय पर उनकी पेमेंट उनके खातों में आ रही है ! उन्होंने कहा कि अबकी बार सरकार ने अच्छे इंतजाम किये है और वो काफी खुश है ! हालंकि उन्होंने कहा कि दो दिन बारिश की वजह से थोड़ी समस्या जरूर आई लेकिन अब बिलकुल ठीक है |

वहीँ मंडी के पूर्व चैयरमेन से जब इस बारे में बात की तो उन्होंने कहा की अबकी बार सही समय पर धान की फसल मंडी में आयी है और पैदावार भी अच्छी हुई है ! उन्होंने मंडी में आई फसल , बिकने और उठान के बारे में भी जानकारी दी ! उन्होंने मंडी प्रशासन की व्यवस्था से हर वर्ग के संतुष्ट होने की बात कही ! उन्होंने सरकार को किसान हितेषी सरकार बताया ! वहीँ  उन्होंने आगे 6 फसलों की MSP बढ़ाने पर सरकार  की ! इस मौके पर उन्होंने गृह मंत्री की भी जमकर तारीफ करते हुए कहा की वो हर रोज मंडी के बारे में जानकारी लेते रहते है की यहाँ पर व्यवस्था ठीक है या नहीं और हम उनको हर रोज शाम को पुर दिन की डिटेल भेजते है !