हिसार में ऑटो चालक ने हाथरस कांड के दोषियों को सज़ा न मिलने तक चप्पल जूते न पहनने का किया प्रण...

हिसार के आर्यनगर के ऑटो चालक राजपाल बुमरा का प्रण लिया, हाथरस कांड के रेपिस्टों को फ ांसी मिलने तक नही पहनेंगे पैरों में जूता चप्पल, आटो चालक इससे पहले निर्भया कांड मे फासी की सजा मिलने पर सावारियों को निशुल्क घुमाया था।

हिसार में ऑटो चालक ने हाथरस कांड के दोषियों को सज़ा न मिलने तक चप्पल जूते न पहनने का किया प्रण...

हिसार (प्रवीण कुमार) || हिसार निकटवर्ती गांव आर्यनगर के एक ऑटो चालक राजपाल बुमरा भाई तिरंगे वाला ने हाथरस कांड के विरोध में अनोखा प्रण लिया है इस व्यक्ति ने प्रण लिया है कि जब तक लडकी के दोषियों को सजा नही मिलती तब तक  वह अपने पांव में जूता  चपल नही पहनेगे।  राजपाल का कहना है कि वो एक सच्चा देशभक्त व महिलाओं का सम्मान करने वाला व्यक्ति है। देश प्रदेश में आए दिन हमारी बहन बेटियों के साथ हवस के भेडिय़े अन्याय व अत्याचार करते रहते हैं। हाथरस में दलित लड़की के साथ जो कुकृत्य गैंगरेप व मर्डर हुआ है। उससे में व्यथित व दुखी हूं। राजपाल बुमरा भाई तिरंगे वाला ने कहा कि में हाथरस की घटना से दुखी व व्यथित होकर देश को शर्मशार करने वाले इस कांड के सभी रेपिस्टों को न्यायालय से जल्द फांसी देने की मांग करता हूँ। और यह प्रण भी करता हु की जब तक इन हाथरस कांड के दरिंदो को फांसी नही हो जाती। तब तक विरोध स्वरूप अपने पैरों में जूता चप्पल नही पहनूंगा। उन्होंने कहा कि यूपी के हाथरस की बेटी अब पूरे देश की बेटी बन चुकी है। और सारा देश उसके लिए सड़कों पर उतरकर न्याय मांग रहा है। मांग है कि इस मामले में न्याय निष्पक्ष न्याय मिलना चाहिए। अगर वो लोग दोषी है।  तो उन्हे जल्द से जल्द से फासी की सजा मिलनी चाहिए।  राज पाल ने कहा कि निर्भया कांड में जिन लोगों को सजा मिली थी। उस दिन मैने अपनी आटों में निशुल्क सवारियों को घुमाया था।

उन्होंने कहा कि मै दो बहनों का भाई और दो बेटियों का पिता हूँ।  मेरी  इस मुहिम में सब लोग मिल कर इस मुहिम में साथ दे। निर्भया काड में जिन अधिवक्ता सीमा कुशवाह ने केस लडा था। उनको मै  दिल से आभार व्यक्त करता  हूँ।   और अधिवक्ता सीमा कुशवाह इस लडाई में भी वह अपन  साथ देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि बेटियों की सुरक्षा की जिम्मेवारी करना सरकार की है। आपको बता दे कि  राजपाल रक्षा बंधन पर बहनों के लिए निशुल्क आटो चलाता है। और रोड पर चलते हुए हैडीकैप्ट सवारियो से एक रुपया भी नही लेता तथा चौटे लगने घायलो को निशुल्क अस्पताल पहुचाता है। आटो चालक राजपाल बुमरा भाई तिरंगे वाला ने हाथर  कांड के विरोध में अनोखा प्रण लिया है। इस व्यक्ति ने प्रण लिया है कि जब तक लडकी के दोषियों को सजा नही मिलती तब तक  वह अपने पांव में जूता नही पहनेगे।  राजपाल का कहना है कि वो एक सच्चा देशभक्त व महिलाओं का सम्मान करने वाला व्यक्ति है। देशप्रदेश में आए दिन हमारी बहन बेटियों के साथ हवस के भेडिय़े अन्याय व अत्याचार करते रहते हैं। हाथरस में दलित लड़की के साथ जो कुकृत्य गैंगरेप व मर्डर हुआ है उससे में व्यथित व दुखी हूं। राजपाल बुमरा भाई तिरंगे वाला ने कहा कि में हाथरस की घटना से दुखी व व्यथित होकर देश को शर्मशार करने वाले कांड के सभी रेपिस्टों को न्यायालय से जल्द फांसी देने की मांग करता हूँ। उन्होंने कहा कि वे दो बहनों के भाई और दो बेटियों का पिता है वे इस मुहिम में सब लोग मिल कर इस मुहिम में साथ ले दे। निर्भया काड में जिन अधिवक्ता सीमा कुशवाह ने केस लडा था उसके व दिल से आभार व्यक्त करते है इस लडाई में भी वह अपने साथ देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि बेटियों की सुरक्षा की जिम्मेवारी करना सरकार की है। राजपाल ने कहा कि कोरोना महामारी की शुरुवात हुई जिसमें कोरोना वैक्सी के लिए टैस्ट के लिए जिंदा बोडी दान करना चाहता हूं। मैने डीसी की इस बारे में प्रशासन को पत्र दिया है। उन्होंने कहा कि वह आज भी कोरोना वैक्सीन टैस्ट के लिए अपनी बोडी दान देने के लिए तैयार है