सोनीपत में सरकार उद्धव ठाकरे और अबू आजमी का पुतला जलाया

महाराष्ट्र के मुंबई में शिवसेना शासित मुंबई महानगर पालिका ने अभिनेत्री कंगना रनौत के बांद्रा स्थित बंगले को गिराने की के बाद अब हरियाणा में भी प्रदर्शन शुरू हो गए हैं, वीरवार को करणी सेना ने सोनीपत के राई क्षेत्र में प्रदर्शन कर महाराष्ट्र सरकार उद्धव ठाकरे और अबू आजमी का पुतला जलाया , और कहा कि मुंबई सबकी है।

सोनीपत में सरकार उद्धव ठाकरे और अबू आजमी का पुतला जलाया

सोनीपत (ब्यूरो रिपोर्ट) || महाराष्ट्र के मुंबई में कंगना रनौत के बंगले को गिराने के बाद अब यहां हरियाणा के सोनीपत में करणी सेना के सदस्य कंगना रनौत के समर्थन में उतर गए हैं और जहां पर उन्होंने प्रदर्शन करते हुए महाराष्ट्र सरकार उद्धव ठाकरे और अबू आजमी का पुतला जलाया , और कहा कि मुंबई सबकी है।

करणी सेना के प्रदेश महामंत्री दीपक चौहान ने बताया कि अबू आजमी व महाराष्ट्र सरकार में उद्धव ठाकरे का पुतला जलाया गया है कंगना राणावत के समर्थन में यहां यह सब किया गया है। मौके पर अधिकतर प्रदर्शनकारियों नेे कहा कि मुंबई किसी एक व्यक्ति की नहीं है वह सब की है और देश दुनिया से कोई भी व्यक्ति मुंबई घूमने जा सकता है और महाराष्ट्र सरकार की प्रणाली यह सही नहीं है और महाराष्ट्र सरकार को अब माफी मांगनी चाहिए। महिलाओं का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

गौरतलब है कि बुधवार को कंगना रनौत के मुंबई पहुंचने पर शिवसेना कार्यकर्ताओं जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थे हवाई अड्डे पर काले झंडे लेकर प्रदर्शन किया गया था