भाकियू नेता को नजरबंद किया, किसानों ने धरना शुरू किया...

पीपली की तीन अध्यादेशों के विरोध को लेकर आयोजित होने वाली किसान रैली को लेकर जहां प्रशासन व पुलिस द्वारा पुख्ता प्रबंध किए हैं। वहीं भाकियू जिलाध्यक्ष के घर पर नोटिस चस्पाकर नजरबंद कर दिया गया। पुलिस फोर्स द्वारा लगातार निगरानी कर रहे हैं। इसके विरोध में किसान एकजुट हो गए और पीपली जाने के लिए निकले। पुलिस द्वारा रोकने पर लघु सचिवालय के समक्ष धरना शुरू कर दिया है।

भाकियू नेता को नजरबंद किया, किसानों ने धरना शुरू किया...

चरखी दादरी (प्रदीप साहू) || विभिन्न किसान संगठनों द्वारा पीपली में किसान बचाओ-मंडी बचाओ रैली का आयोजन करने की घोषणा की गई थी। रैली में किसान संगठनों के नेताओं को जाने से रोकने के लिए देर रात की उनको नोटिस जारी कर दिया गया। इसके अलावा किसान नेताओं के घर पर नोटिस चस्पाते हुए पुलिस फोर्स के साथ नजरबंद कर दिया। भाकियू जिलाध्यक्ष जगबीर घसोला को उसके दादरी मकान पर नजरबंद किया गया तो किसान भडक़ उठे। जिलाध्यक्ष को साथ लेकर पीपली की ओर रवाना हुए तो पुलिस फोर्स ने उनको रोक दिया। जिसके विरोध में किसानों ने एकजुट होते हुए लघु सचिवालय के समक्ष धरना शुरू करते हुए रोष प्रदर्शन किया।

भाकियू जिलाध्यक्ष जगबीर घसोला ने कहा कि प्रशासन व पुलिस द्वारा उनको आतंकवादियों की तरह नजरबंद किया गया। हम किसानों की मांगों को लेकर लड़ाई लड़ रहे हैं बावजूद इसके उसके घर पर पुलिस फोर्स तैनात करते हुए पीपली जाने से रोका गया। उन्होंने बताया कि जैसे व अन्य किसानों के साथ घर से निकले से उनको रोक दिया। अब मांगों को लेकर उनका धरना जारी रहेगा और अंतिम समय तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी।