हरियाणा में नही है कानून नाम की चीज

हरियाणा में नही है कानून नाम की चीज डर के साए में जीने को मजबूर प्रदेश के निवासी लोकसभा चुनावो में जनता देगी भाजपा को करारा जवाब मंहगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दे ले कर काँग्रेस उतरेगी चुनाव में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में उमड़ता सैलाब गवाह बनेगा सत्ता परिवर्तन का

हिमाचल में चल रहे सियासी संकट पर हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंकज डाबर की माने तो हिमाचल सरकार अपना पांच साल का कार्यकाल बिना किसी दबाब के पूरा करेगी। पंकज डाबर ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आज हरियाणा में गुंडा राज चल रहा है। प्रदेश में कानून वयवस्था नाम की कोई चीज नही रह गई है। हरियाणा के निवासी डर के साए में जीने को मजबूर हो रहे है। जिसका खामियाजा भाजपा-जजपा को लोकसभा चुनावों में उठाना पड़ेगा। हालांकि हरियाणा में कांग्रेस का संगठन नही बन सका है बावजूद इसके कांग्रेस के कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी दुवारा निकली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा में उमड़ता सैलाब देश मे सत्ता परिवर्तन का गवाह बनेगा। आज हर वर्ग भाजपा की कुनीतियों से परेशान है। देश मे महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। बेरोजगारों की बात करे तो युवा वर्ग नोकरी के लिए भटक रहा है। देश के प्रधानमंत्री बेरोजगारी के मुद्दे पर एक शब्द नही बोल रहे है। जनता त्रस्त है और लोकसभा चुनावो में करार जवाब देने का मन बना चुकी है।