रादौर में उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में प्रशासन की बदइंतजामी आई नजर

उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में प्रशासन की बदइंतजामी आई नजर, मुख्य अतिथि के झंडा फहराने के दौरान 2 मिनट तक नहीं खुला तिरंगा, मशक्कत के बाद तिरंगे को दोबारा नीचे लाया गया |

रादौर में उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में प्रशासन की बदइंतजामी आई नजर

|| Radaur || Aditya Kumar || उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में प्रशासन की बदइंतजामी आई नजर, मुख्य अतिथि के झंडा फहराने के दौरान 2 मिनट तक नहीं खुला तिरंगा, मशक्कत के बाद तिरंगे को दोबारा नीचे लाया गया और फिर फहराया गया | अंबाला मंडल की कमिश्नर रेनू फुलिया ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी, बच्चों ने पेश किए अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम।

रादौर में उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में आज उस समय प्रशासन की बदइंतजामी सामने आई, जब समारोह में बतौर मुख्यातिथि पंहुची अम्बाला मंडल की कमिश्नर रेणु फुलिया जैसे ही ध्वज फहराने लगी तो तिरंगा नही खुला। जिसके बाद मसक्कत कर तिरंगे के एक बार नीचे उतारने के बाद फहराया गया। जिसके बाद मुख्यातिथि द्वारा परेड की सलामी ली। इस मौके पर विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। 

इस मौके पर मंच से अपने सम्बोधन में मुख्यातिथि रेणु फुलिया ने कहा कि देश को गणतंत्र सभा के सभी सदस्यों को नमन करते हुए कहा कि देश को स्वतंत्र बनाने में महात्मा गांधी, सुभाष चन्द्र बोस, भगतसिंह सरीखे अनेक महापुरुषों ने अपने प्राणों की आहूति देकर आजादी दिलाई है। उन्होंने कहा कि आजादी दिलाने हरियाणा के अनेक शहीदों ने भी अपना योगदान दिया है, आज भी देश की सेनाओं में हरियाणा के अनेक सैनिक अपनी सेवाएं दे रहे है।