किसान आंदोलन का असर सब्जियों व फ्रूट्स पर

किसान आंदोलन का असर धीरे-धीरे अब साइबर सिटी गुरुग्राम में भी दिखने लगा है। किसानों दुवारा किए जा रहे आंदोलन और उसकी वजह से बंद हुए बार्डर के चलते सब्जियों व फ्रूट्स के भाव मे इजाफा देखने को मिल रहा है। सब्जी मंडी के आढ़तियों की माने तो बार्डर बंद होने से पंजाब और उत्तर प्रदेश से जो सब्जी व फल आता था वह नही पहुच पा रहा है, जिसके चलते सब्जियों और फ्रूट्स के दाम बढ़ गए है। किसानों की मांगों पर अगर सरकार जल्द हो कोई फैसला नही लेती तो आने वाले दिनों में सब्जियों व फ्रूट्स के दाम आसमान छू जाएंगे और इसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर ही पड़ेगा। मंहगाई बढ़ने से उनकी दुकानदारी पर भी असर पड़ रहा है।

साइबर सिटी की खांडसा सब्जी मंडी के दुकानदारों की माने तो आलू इस समय सबसे ज्यादा पंजाब से ही आ रहा था। जो आलू का कट्टा पहले 300 रुपए में मिल रहा था वह बढ़ कर अब साढ़े पांचसौ रुपए का हो गया है। इसी तरह किन्नू के भाब भी बढ़ गए है। किसान आंदोलन के चलते बार्डर सील है। जिसके चलते सब्जियां व फ्रूट्स नही पहुच पा रहे है। आज की बात करे तो कोई भी सब्जी 60 से 70 रुपए किलो से कम नही बिक रही है। जबकि सर्दियों में सब्जियों की आवक अधिक होती है ,जिसके चलते सब्जियां सस्ती बिकती थी और ग्राहक भी खुश हो कर खरीददारी करता था। वही गृहणियों की माने तो सब्जियों के रेट बढ़ने से उनकी रसोई का बजट भी बिगड़ गया है। सब्जी मंडी पहुचने पर पता चलता है कि जो सब्जी कल 40 से 50 रुपए किलो तक बिक रही थी वही आज 60 से 70 रुपए किलो हो गई है। इससे उनकी जेब पर खासा असर पड़ रहा है। पहले जहा एक किलो सब्जी खरीदते थे वही अब आधा किलो सब्जी खरीद कर घर का काम चलाना पड़ रहा है। 
किसान आंदोलन के चलते लगातार बढ़ रहे सब्जियों और फ्रूट्स के दामों ने आम आदमी का बोझ बड़ा दिया है। अगर सरकार ने इस पर जल्द ही कोई फैसला नही किया तो आने वाले दिनों में सब्जियों व फ्रूट्स के दाम आसमान छू जाएंगे। ऐसे में इसका असर मध्यम वर्गियो परिवारों पर खास तौर पर देखने की मिलेगा।