हिसार में रोडवेज कर्मचारियों की चेतावनी...

हिसार में रोडवेज कर्मचारियों की चेतावनी ,लंबित मांगों व समस्याओं का समाधान जल्दी नहीं हुआ तो कर सकते है डिपू बंद।

हिसार में रोडवेज कर्मचारियों की चेतावनी...

हिसार (प्रवीण कुमार) || हिसार रोडवेज कर्मचारियों की लंबित मांगों व समस्याओं का समाधान  नहीं करने को लेकर रोडवेज कर्मचारियों रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी के बैनर नीचे दो दिन के आश्वाशन के बाद आज फिर से अनिश्चितकालीन धरना शुरू  कर दिया है। कर्मचारियों नेताओं का कहना है  कि हिसार रोडवेज महा प्रबंधक का तबादला किया जाना चाहिए। क्योकि वे उनकी मांगों को पूरा नही रहे है। कर्मचारी नेताओं ने कहा रोडवेज के कर्मचारियों की अनेको समस्याए है। जिसको लेकर कर्मचारियों ने अपनी मांगो  को लेकर जीएम को ज्ञापन दे चुके है। परंतु उनकी मांगों को पूरा नही किया जा रहा  है।

कर्मचारी नेताओं ने कहा कि जीएम ने दो दिन पहले  कर्मचारियों को बुलाकर उनकी सभी समस्याओं को दूर करने का आश्वाशन दिया था । परन्तु दो दिन बीत जाने के बाद भी उनकी समस्याओ का कोई समाधान नहीं हुआ है। जिसके चलते आज फिर हम अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गए है। उन्होंने कहा कि रिटायर कर्मचारियों  को उनका लाभ मिलना चाहिए। कमचारी  के वार्षिक वेतन में बढोतरी की जानी चाहिएए 2016 में ड्राइवर भती हुए उन्हे एक्टेशन दी जानी चाहिए तथा उनका पेडिंग वेतन भी दिया जाए  9 साल से जो कम्यूटर आपरेटर काम कर रहे हैं उन्हें एक्टेशन दिया जाए तथा बकाया वेतन दिया जाना चाहिए।  उन्होंने कहा कि 35-35 साल से नौकरी करके रिटायर्ड हुए कर्मचारियों को पैशन मिलनी चाहिए. जीपीएफ, जीआईएस मिलना तथा कर्मचारियों के दस महीने की छुटियों के रुपये मिलने चाहिए। उन्होंने बताया कि मागों को लेकर पहले भी धरना दिया था। परंतु उनकी समस्याओं को कोई हल नही हुआ। कर्मचारी नेताओ ने  चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मांगे पूरी नही की जाती तो जल्द ही कोई बडा फैसला लिया जाएगा।

हरियाणा कर्मचारी महासंघ के जिला प्रधान राजपाल नैन ने कहा कि  हिसार रोडवेज महा प्रबंधक का तबादला किया जाना चाहिए क्योकि वे उनकी मांगों को पूरा नही रहे है। कर्मचारी नेताओं ने कहा रोडवेज के कर्मचारियों की समस्याए है इसकी मांग को लेकर जीएम को ज्ञापन दे चुके है परंतु उनकी मांगों को पूरा नही किया गया है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि जीएम को कर्मचारियों को बुलाकर उनकी सभी समस्याओं को दूर करना चाहिए। रिटायर कर्मचारियों को को उनका लाभ मिलना चाहिए। कमचारी  के वार्षिक वेतन में बढोतरी की जानी चाहिएए 2016 में ड्राइवर भती हुए उन्हे एक्टेशन दी जानी चाहिए तथा उनका पेडिंग वेतन भी दिया जाए  9 साल से जो कम्यूटर आपरेटर काम कर रहे हैं उन्हें एक्टेशन दिया जाए तथा बकाया वेतन दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि 35-35 साल से नौकरी करके रिटायर्ड हुए कर्मचारियों को पैशन मिलनी चाहिए. जीपीएफ, जीआईएस मिलना तथा कर्मचारियों के दस महीने की छुटियों के रुपये मिलने चाहिए। कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा की अगर हमारी  लंबित मांगों व समस्याओं को जल्द से पूरा नहीं किया गया तो कर्मचारी डिपू भी बंद कर सकते है। जिसकी जिमेवारी हरियाणा  सरकार की होगी।