गुरुग्राम : 38 गाँवो को नगर निगम में सम्मलित किये जाने का विरोध...

"पहले 35 वार्डो की बदसूरती संभालो फिर करना गावो को नगर निगम में शामिल"यह कहना है 38 गाँवो के प्रतिनिधियों और जिला सरपंच एसोसियेशन के प्रधान सुंदर लाल यादव का दरअसल नगर निगम गुरुग्राम जिला के 38 ग्राम पंचायतों को खत्म कर नगर निगम में शामिल करने जा रहा है और इसी को लेकर विरोश प्रदर्शन तेज़ होता जा रहा है |

गुरुग्राम : 38 गाँवो को नगर निगम में सम्मलित किये जाने का विरोध...

गुरुग्राम (संजय खन्ना) || "पहले 35 वार्डो की बदसूरती संभालो फिर करना गावो को नगर निगम में शामिल"यह कहना है 38 गाँवो के प्रतिनिधियों और जिला सरपंच एसोसियेशन के प्रधान सुंदर लाल यादव का...दरअसल नगर निगम गुरुग्राम जिला के 38 ग्राम पंचायतों को खत्म कर नगर निगम में शामिल करने जा रहा है और इसी को लेकर विरोश प्रदर्शन तेज़ होता जा रहा है | गुरुग्राम जिला सरपंच असोसिएशन के प्रधान सुंदर लाल की माने तो नगर निगम का गावो के विकास करने से ज्यादा 38 गाँवो की जमीन और पंचायतों की करोड़ो एफ.डी पर है |

वही 38 गावो की संघर्ष समिति के प्रधान बीरू सरपंच की माने तो नगर निगम पहले उन गावो की बदहाली का जवाब दे जिनके करोड़ो को जमीन और करोड़ो रुपयों को नगर निगम डकार तो गया लेकिन विकास के नाम पर उन गावो को जिन्हें बीते सालों में नगर निगम में शामिल किया गया था | बीरू सरपंच की माने तो नगर निगम गुरुग्राम की नज़र इन 38 गावो की अरबो की 7 हज़ार 21 एकड़ जमीन पर गड़ी है | वही सोहना खंड के भोंडसी गाव के सरपंच संजय राघव की माने तो इन 38 गावो में 900 करोड़ रुपये भी जमा है जिस पर सरकार की नज़र है | दरअसल नगर निगम गुरुग्राम इन तमाम गावो को नगर निगम एरिया में शामिल करने जा रहा है | इन गावो में गुरुग्राम जिला की 7 सोहना खंड की पंचायतें, 4 फरुखनगर और 27 पंचायत गुरुग्राम ब्लॉक की शामिल है।