रोहतक - मंदिर संघ या बीजेपी का नहीं रामलाल का है !

रोहतक || सोनिया गांधी व कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे  ने राम मंदिर का निमंत्रण ठुकराकर  भारतीय जनता पार्टी को एक और मुद्दा दे दिया है । रोहतक पहुंचे हरियाणा भाजपा प्रभारी व त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री विप्लव कुमार देव ने इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी पर जमकर कटाक्ष किया उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सदा से परंपरा रही है कि वह सनातन धर्म का विरोध करती है|

रोहतक || सोनिया गांधी व कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे  ने राम मंदिर का निमंत्रण ठुकराकर  भारतीय जनता पार्टी को एक और मुद्दा दे दिया है । रोहतक पहुंचे हरियाणा भाजपा प्रभारी व त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री विप्लव कुमार देव ने इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी पर जमकर कटाक्ष किया उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सदा से परंपरा रही है कि वह सनातन धर्म का विरोध करती है| आजादी से पहले जो कांग्रेस थी वह आज नहीं बची अब केवल इंदिरा कांग्रेस का जमाना है उन्होंने कहा की भाजपा और संघ का इवेंट बताने वाली कांग्रेसी पहले यह बताएं क्या राम मंदिर सर संघ संचालक का है या फिर भाजपा का लेकिन कांग्रेस पार्टी को यह कौन समझाए यह मंदिर और किसी का नहीं केवल रामलाल का है।

कांग्रेस पार्टी द्वारा यह निमंत्रण ठुकराए जाने से साबित हो गया है कि कांग्रेस पार्टी को देश की जनता और देश से कोई लेना-देना नहीं है और इसी तरह के बयानों का प्रसाद कांग्रेस पार्टी को मिलता रहता है पांच राज्यों के चुनाव में कांग्रेस पार्टी की हर इस प्रसाद का नतीजा था और भविष्य में भी लोग इसी तरीके का प्रसाद कांग्रेस पार्टी को देते रहेंगे । त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री विप्लव कुमार देव आज रोहतक के चमरिया गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा में  शिरकत करने पहुंचे थे ।