सर्व कर्मचारी संघ के सदस्यों ने सरकार के नए नोटिफिकेशन की प्रतियां जलाकर रोष प्रकट किया

उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों को परेशान करने के लिए नए-नए कानून बनाती रहती है। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा कर्मचारियों को प्रमोशन देने के लिए टैस्ट देने की शर्त रखी गई है जोकि गलत है। इससे वरिष्ठ कर्मचारियों को प्रमोशन नहीं मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि सरकार को प्रमोशन कर्मचारी की वरिष्ठता के हिसाब से देनी चाहिए।

इंद्री || सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के सदस्यों ने इन्द्री के हर्बल पार्क में एक मींटिग कर सरकारी कर्मचारियों को प्रमोशन देने बारे में सरकार की नई नोटिफिकेशन का विरोध किया। कर्मचारियों ने एसड़ीएम कार्यालय तक रोष मार्च निकाला ओर मुख्यमंत्री के नाम का एक मांग पत्र सौंपा। एसड़ीएम की अनुपस्थिति में डिप्टी सुपरिडेंट राजीव शर्मा ने यह मांग पत्र लिया। इस मौके पर कर्मचारियों द्वारा सरकार के नोटिफिकेशन की प्रतियां भी जलाई गई। इस अवसर पर कर्मचारियों ने सरकार विरोधी नारेबाजी भी की। इस बारे में जानकारी देते हुए सर्व कर्मचारी संघ के इन्द्री ब्लाक प्रधान शंटी कांबोज, सचिव ऋषिपाल व शिव कुमार ने बताया कि आंदोलन पूरे प्रदेश में ब्लाक स्तर पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों को परेशान करने के लिए नए-नए कानून बनाती रहती है। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा कर्मचारियों को प्रमोशन देने के लिए टैस्ट देने की शर्त रखी गई है जोकि गलत है। इससे वरिष्ठ कर्मचारियों को प्रमोशन नहीं मिल सकेगी।

उन्होंने कहा कि सरकार को प्रमोशन कर्मचारी की वरिष्ठता के हिसाब से देनी चाहिए। हमारी मांग है कि संबधित टैस्ट लेने वाली शर्त को तुरंत वापिस लिया जाए, वर्तमान में जो पदोन्नति संबंधित शर्ते है उन्हीं नियमों के हिसाब से पदौन्नति जारी रखी जाएं। कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाएं। सर्व कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने सरकार को चेताया कि उनकी मांगों को यदि ना माना गया तो स्टेट यूनियन जैसा आदेश करेगी उसी हिसाब से आंदोलन किया जायेगा। डिप्टी सुपरिडेंट राजीव शर्मा ने कहा कि सर्व कर्मचारी संघ इन्द्री शाखा के सदस्यों ने एक मांग पत्र दिया है जिसे उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री तक पहुंचा दिया जाएगा। इस पर सरकार निर्णय लेगी।