मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले में महा जनसंपर्क अभियान चलाया गया

उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की भाजपा सरकार की जनकल्याण नीतियों से लोगों को फायदा हो रहा है। उन्होंने कहा कि 2023 तक भारत कैसे विकसित देश बने इस पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि इस दौरान हर सेक्टर में विकास हुआ विशेष रूप से खेती-बाड़ी के किसान को छह हजार रूपये प्रति वर्ष दिया जा रहा है। अब इसको बढ़ा कर दस हजार रूपये करने की प्लानिंग चल रही है।

महेंद्रगढ़ || मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले में महा जनसंपर्क अभियान चलाया हुआ है। इस महा जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत भाजपा द्वारा केंद्र में मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में चर्चा कर रही है। आज कनीना व भोजावास मंडल की महा जनसंपर्क अभियान बैठक का आयोजन कनीना की बलराम वाटिका में किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए सांसद धर्मवीर सिंह ने कहा कि केंद्र की मौजूदा मोदी सरकार देश के विकास के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की भाजपा सरकार की जनकल्याण नीतियों से लोगों को फायदा हो रहा है। उन्होंने कहा कि 2023 तक भारत कैसे विकसित देश बने इस पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि इस दौरान हर सेक्टर में विकास हुआ विशेष रूप से खेती-बाड़ी के किसान को छह हजार रूपये प्रति वर्ष दिया जा रहा है। अब इसको बढ़ा कर दस हजार रूपये करने की प्लानिंग चल रही है। और खराब फसल का मुआवजा नए केवल बीमा कंपनियों ने बल्कि रिवेन्यू के हिसाब से डिजास्टर मैनेजमेंट के हिसाब से दिया जा रहा है जितना पैसा 9 साल में इस प्रदेश में किसानों को मिला है उतना आजादी से लेकर नहीं मिला था। उन्होंने कहा कि सभी लोकसभा क्षेत्रों में बड़ी रैली होगी केंद्रीय नेतृत्व उसमें आएगा। उन्होंने कहा कि 2019 चुनाव में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने हरियाणा की सभी दस की दस सीटें जीती और आने वाले चुनाव में भी यह सभी दस की दस सीटें हम उससे भी बड़े मार्जन से जीतेंगे।

पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने कहा कि विकास के रुप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिकॉर्ड तोड़ कार्य किए हैं देश को विश्व में अपनी जगह दिलाने का कार्य किया है. आज विश्व में बहुत से देश भारत की तरफ देख रही है। दो वर्ष पहले कोरोना संकट काल में कोरोना का टीका देश सहीत अन्य  गरीब देशों को टीका पहुंचाने का कार्य भी किया। इस कार्यक्रम में भिवानी महेंद्रगढ़ सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह, पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव, अटेली विधायक सीताराम यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष दयाराम यादव सहित भाजपा के कई मंडलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।