रादौर : कांग्रेस लोगों को गुमराह कर देश तोड़ने का कर रही काम : सांसद नायब सैनी |

यमुनानगर में राज्यस्तरीय गुरु रविदास जयंती कार्यक्रम को लेकर कुरुक्षेत्र सांसद नायब सिंह सैनी ने रादौर में जयंती कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोगों के जत्थे को रवाना किया।

|| Radaur || Aditya Kumar || यमुनानगर में राज्यस्तरीय गुरु रविदास जयंती कार्यक्रम को लेकर कुरुक्षेत्र सांसद नायब सिंह सैनी ने रादौर में जयंती कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोगों के जत्थे को रवाना किया। इस मौके पर उनके साथ सांसद संजय भाटिया, पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज व विधायक सुभाष सुधा भी मौजूद रहे। 

इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत में सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम मनोहर लाल द्वारा संत महापुरुषों की वाणी को सार्थक किया जा रहा है। हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश स्तर पर हर संत महापुरुष की जयंती मना कर उनके बताए रास्ते पर चलने के लिए लोगो को प्रेरित किया जा रहा है। वही उन्होंने आम बजट को अमृतकाल बजट बताते हुए कहा कि इस बजट से न केवल गरीब व मध्यमवर्गीय परिवारों को फायदा मिलेगा, बल्कि देश के विकास को भी गति मिलेगी। वही कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज मुद्दाविहीन है। एक तरफ कांग्रेस भारत जोड़ो की बात कर रही, वही झूठ बोलकर लोगों को गुमराह कर देश को तोड़ने का काम कर रही है। वही एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पटियाला से यमुनानगर तक भारतमाला परियोजना के दूसरे चरण में बनाने के लिए बजट में आ गया है और जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। वही करीब नौ करोड़ की लागत से खस्ताहाल एसके मार्ग की मुरम्मत में की गई लापरवाही पर उन्होंने जांच के बाद कार्यवाही की बात कही है।