नायाब सिंह सैनी को हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज ने भाजपा का किया आभार व्यक्त

नायाब सिंह सैनी को हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज ने भाजपा का किया आभार व्यक्त ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज ने नियुक्ति पर जताई खुशीलोकसभा व विधानसभा चुनाव मे पिछड़ा वर्ग भाजपा का करेगा तन-मन-धन से समर्थन-दिलबाग सैनीसैनी समाज की बरसो पुरानी मांग भाजपा ने की पूरी-दिलबाग सिंह राष्ट्रीय अध्य्क्ष सैनी समाजलोकसभा चुनावों में मुख्यमंत्री का समाज करेगा पूरा सहयोगओबीसी वर्ग को इतना सम्मान किसी पार्टी ने नही दिया, जितना सम्मान भाजपा ने दिया

प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी है। ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज ने पत्रकारवार्ता का आयोजन कर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूरा सैनी समाज उनकी इस नियुक्ति से उत्साहित है और उम्मीद करता है कि अन्य सभी समुदायों के साथ मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग समुदाय का भी ध्यान रखेंगे। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलबाग सिंह सैनी व राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप सैनी की माने तो नायब सिंह सैनी जमीन से जुड़े नेता है। उन्होंने सदैव जनहित में कार्य किए हैं। अब उन्हें प्रदेशवासियों की सेवा करने का अवसर मिला है। उन्हें जो जिम्मेदारियां दी गई हैं, उनका वह बखूवी निर्वाह करेंगे और प्रदेश को नई ऊंचाईयों पर ले जाएंगे। आने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनाव में सैनी समाज भाजपा का तन-मन-धन से पूरा समर्थन करेगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का हाथ मजबूत करने में समाज कोई कोर कसर बाकी नहीं रखेगा। पिछड़ा वर्ग भी इस कार्य में पूरा सहयोग करेगा। नायब सिंह सैनी की नियुक्ति को लेकर प्रदेश के सभी समुदाय बड़े ही उत्साहित हैं।