किसानों की फसल बर्बाद, सरकार नहीं ले रही सूध - अभय

इनेलो महासचिव व विधायक अभय चौटाला ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस समय किसानों की फसल बर्बाद हो चुकी है लेकिन प्रदेश की सरकार द्वारा कोई सूध नहीं ली गई है। सरकार ने किसानों के साथ भेदभाव किया है। यहीं कारण है कि अब तक बर्बाद फसल की स्पेशल गिरदावरी व मुआवजा के कोई आदेश नहीं दिए हैं।

किसानों की फसल बर्बाद, सरकार नहीं ले रही सूध - अभय

चरखी दादरी (प्रदीप साहू) || अभय चौटाला बीती देर रात दादरी के पुराना बस स्टैंड स्थित पार्टी कार्यकत्र्ताओं के बीच पहुंचे थे। इस दौरान दर्जनों लोगों ने दूसरी पार्टी छोडक़र इनेलो पार्टी ज्वाइन की। अभय चौटाला ने नए कार्यकत्र्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इनेलो ने हमेशा हर वर्ग की भलाई के लिए कार्य किया है। इस समय हरियाणा में गठबंधन की सरकार लूटने में लगी है।

उसे आमजन से कोई वास्ता नहीं है। किसान जहां अपनी बर्बाद फसल के बाद बेहताश होकर सरकार की ओर से मुआवजा की बाट जोह रहा है वहीं कर्मचारी वर्ग को प्रताडि़त किया जा रहा है। सरकार प्रदेश में लूट-खसौट करने में लगी है। कर्मचारी वर्ग को प्रताडि़त किया जा रहा है। कर्मचारियों से तबादले के नाम पर एक महीने का वेतन लिया जाता है। गठबंधन की सरकार ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। जिसे प्रदेश की जनता चुनाव में आइना दिखाएगी।