हांसी में व्यापारी को जिंदा जला लाखो की लूट...

हिसार जिला के हांसी शहर में बदमाशों ने व्यापारी को जिंदा जला दिया | जलाने से पहले व्यापारी से 1100000 रुपए भी लुटे जानकारी के अनुसार ये वारदात भाटला महजत रोड पर रात के वक्त की है | बताया जाता है की घटना से पहले व्यापारी ने अपने भांजे से बात भी की है |

हांसी में व्यापारी को जिंदा जला लाखो की लूट...

हांसी (लवली शर्मा) || हिसार जिला के हांसी शहर में बदमाशों ने व्यापारी को जिंदा जला दिया | जलाने से पहले व्यापारी से 1100000 रुपए भी लुटे जानकारी के अनुसार ये वारदात भाटला महजत रोड पर रात के वक्त की है | बताया जाता है की घटना से पहले व्यापारी ने अपने भांजे से बात भी की है | पुलिस ने ताऊ के बेटे अमित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कारवाही करनी शुरू कर दी है | और बताया कि  35 वर्षीय मृतक राममेहर ने दोपहर 12 बजे के करीब 9 लाख 90 हजार रूपये एक्सिस बैंक से निकलवाए थे |

जबकि 1 लाख रूपये उनके पास पहले थे | ये रकम देर रात्रि करीब सवा ग्यारा बजे हिसार देनी थी | जो की अपनी गाड़ी टाटा इंडिको से जा रहा था | मृतक राममेहर ने खतरे का आभास होते ही फ़ोन पर अपने परिजनों को बताया था कि 2 मोटरसाइकिल ओर 1 गाड़ी उसका पीछा कर रहे है | लगभग 12 बजे पुलिस व परीजन मौके पर पहुचे बॉडी पूरी तरह जल चुकी थी व पहचान नही आ रही थी |