पाकिस्तान में हमला , 9 पुलिस अधिकारियो की हुए मौत

पाकिस्तान में बम ब्लास्ट के कारण 9 पुलिस वालो की हुए मौत | पाकिस्तान पुलिस के प्रवक्ता ने बताया की 6 मार्च को यह हमला क्वेट से करीब 160 किमी पूर्व सिब्बी शहर में हुआ |

||Pakistan||Nancy Kaushik||पाकिस्तान में बम ब्लास्ट के कारण 9 पुलिस वालो की हुए मौत | पाकिस्तान पुलिस के प्रवक्ता ने बताया की 6 मार्च को यह हमला क्वेट से करीब 160 किमी पूर्व सिब्बी शहर में हुआ | बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा के नज़दीक सिब्बी शहर में हुआ है हमला | 
इससे पहले भी जनवरी में पाकिस्तान के पेशावर में घातक हमला हुआ था जिसमे भी कई लोगो की जाने गई थी | आखिर पाकिस्तान कब एक शांत और सुरक्षित देश बनेगा ? क्यों होते है पाकिस्तान में इतने हमले ? 

पाकिस्तान में आए दिन आतंकी हमले होते रहते है, कभी सैनिक कभी पुलिस कर्मी, स्कूल के बच्चो या आम आदमी को पाकिस्तान में अपनी जान गवानी पड़ती है | इन हमलो के लिए पाकिस्तान की कानून निति ही ज़िम्मेदार है जोकि पाकिस्तान में मौजूद आतंकी संगठनो को हटाने के लिए कोई कदम नहीं उठती उल्टा हिंदुस्तान में अशांति फ़ैलाने के लिए उनका प्रयोग करती है |  

कुछ पाकिस्तानी संगठन तो वहा की सरकार को हटाकर खुद का शासन स्थापित करना चाहते है | पाकिस्तानी तालिबान, तहरीक ए  तालिबान, जमात उल अहरर  जैसी संगठने पाकिस्तानी सरकार को ही नष्ट करना चाहती है | यदि पाकिस्तान इन संगठनों के खिलाफ कोई कानून बनाता भी है तो उसे सही ढंग से लागू नहीं करता |