नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर दो बसों के बीच हुई टक्कर

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर रविवार को दो बसों के बीच टक्कर हो गई | इसमें तीन यात्रियों की मौत की खबर सामने आई हैं|

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर दो बसों के बीच हुई टक्कर

Noida || Aditya Kumar ||  नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर रविवार को दो बसों के बीच टक्कर हो गई | इसमें तीन यात्रियों की मौत की खबर सामने आई हैं और कईयों की हालत काफी गंभीर हैं | जिसमें दो यात्रियों की हालत नाजुक हैं | सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुच गई |

पुलिस ने बताया कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर नॉलेज पार्क के नजदीक आगे बढ़ने की कोशिश में दोनो बसों में टक्कर हो गई | जिसकी वजह से अब तक तीन यात्रीयों की मौत हो चुकी हैं | इस हादसे मे 20 लोग घायल हुए और दो लोगों की हालत गंभीर हैं|

पुलिस आधिकारियों ने बताया कि, एक बस MP 04 PA 3243 मध्यप्रदेश के शिवपुरी से रवाना होकर दिल्ली जा रही थी और दूसरी बस UP17 AT 6460 प्रतापगढ़ से रवाना होकर आनंद विहार जा रही थी | इस टकराव की वजह से अस्तपताल में इलाज के दौरान तीन लोगो की मौत हो गई | घायल यात्रीयों में से तीन यात्रीयों को यथार्थ अस्पताल ग्रेटर नोएडा भर्ती कराया गया और बाकी यात्रीयों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगे की कार्यवाही जारी है।