2024 के लिए तैयार साइबर सिटी 25 फरवरी को होगा भव्य आयोजन

साइबर सिटी गुरुग्राम में आगामी 25 फरवरी को होने वाली मैराथन-2024 को लेकर साइबर सिटी पूरी तरह से तैयार है। इस मैराथन में 25 हजार से अधिक धावकों के भाग लेने की संभावना है। स्थानीय लेजर वेली से शुरू होने वाली इस दौड़ में भाग लेने के लिए अधिक से अधिक युवा एवं आम नागरिक अपना पंजीकरण करवा रहे है। गुरूग्राम मैराथन की तैयारियों को लेकर डीसी निशांत कुमार यादव ने आयोजन स्थल और मैराथन के लिए निर्धारित किए गए रूट का निरीक्षण किया।

गुरुग्राम कर डीसी की माने तो मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सान्निध्य में 25 फरवरी को गुरूग्राम में एक विशाल मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। चार भागों में करवाई जाने वाली इस मैराथन रेस में गुरूग्राम और आसपास के इलाकों से 25 हजार से अधिक धावकों के भाग लेने की उम्मीद है। इस आयोजन को आकर्षक रूप देने के लिए क्रिकेटर शिखर धवन तथा अन्य सेलेब्रिटी यहां मौजूद रहेंगे। सुबह 4.30 बजे 42.2 किमी की मैराथन शुरू होगी। इसके बाद 6.30 बजे 21.1 किमी की हाफ मैराथन, 7.30 बजे दस किमी रेस तथा 8.30 बजे 5 किमी की रन फोर फन आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में कई नामी धावक भाग लेंगे और विजेताओं को 15 लाख से अधिक राशि के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
डीसी निशांत कुमार यादव ने बताया कि मैराथन से पहले 22, 23 और 24 फरवरी की दोपहर तक लेजर वैली में मैराथन एक्सपो का आयोजन होगा, जिसमें पंजीकृत धावकों को किट बांटी जाएंगी। इस किट में टीशर्ट, बिब, पिन, रूट मैप, आवश्यक जानकारी के लिए एक पंपलेट सहित स्पोंसर कंपनियों की ओर से उपहार दिए जाएंगे। मैराथन-2024 के दौरान मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। एक-डेढ़ किमी के फासले पर जलपान, मेडिकल एड व कलाकारों के लिए छोटे-छोटे मंच बनाए जाएंगे। वही आयोजन स्थल के नजदीक वाहनों की पार्किंग के लिए तीन जोन बनाए गए हैं। एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, पेयजल, मोबाइल टायलेट, डस्टबिन, फिजियोथैरेपी आदि जनसेवाएं यहां उपलब्ध रहेंगी।