गंगा जीवन फाउंडेशन ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य कैम्प

गंगा जीवन फाउंडेशन ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य कैम्प90 मरीजों ने करवाई अपने स्वास्थ्य की जांचसाइबर सिटी के लक्ष्मण विहार में लगा कैम्पवार्ड 10 की पार्षद शीतल बागड़ी ने की शिरक्तफूल बाड़ी चेकअप के साथ आंखों की भी की गई जांचसंस्था ने जरूरतमंद लोगों को बंटे निशुल्क चश्मे

गंगा जीवन फाउंडेशन ने गुरुग्राम के लक्ष्मण विहार में वार्ड 10 की पार्षद शीतल बागड़ी के कार्यालय में निशुल्क स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन किया। इस कैम्प में 90 लोगो ने अपने स्वास्थय की जांच करवाई। कैम्प में फूल बाड़ी चेकअप के साथ ही आंखों की भी जांच की गई। संस्था की और से जरूरतमंद लोगों को निशुल्क चश्मे भी दिए गए। संस्था की डायरेक्टर डॉ ऋतु की माने तो जो लोग हॉस्पिटल में जा कर अपना इलाज करवाने में असमर्थ है उन लोगो के लिए इस तरह के कैम्प वरदान साबित होते है। समय पर चेकअप होने से उनको यह भी पता लग जाता है कि उन्हें किसी तरह की बीमारी ने तो नही जकड़ रखा। गंगा फाउंडेशन समय-समय पर निशुल्क कैम्पो का आयोजन कर लोगो को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करता आ रहा है। स्लम एरिया हो या फिर पाश इलाका सभी जगह उनकी टीम कैम्प लगा कर लोगो को सेहतमंद रहने का गुर सीखा रहे है। वही वार्ड 10 के पूर्व पार्षद मंगत राम बागड़ी की माने तो गंगा जीवन फाउंडेशन बड़े ही पुण्य का काम कर रही है। संस्था के डॉक्टर कैम्प में आए हुए लोगो के स्वस्थय की जांच कर उन्हें परामर्श दे रहे है। इसके अलावा जरूरतमंद लोगों को संस्था की और से चश्मे व दवाइया भी निशुल्क उपलव्ध करवाई जा रही है।