पूर्व शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा ने मुसलमान भाई-बंधुओं को ईद के त्यौहार पर मिठाई खिलाकर सभी को बधाई दी

भारत देश हिंदू मुसलमान का देश है। गंगा-जमुना तहजीब जो हमारे देश की पहचान है। हिंदुस्तान में मुसलमानों की संख्या पूरी दुनिया में सबसे अधिक भारत देश में है। इसलिए हम हिंदू-मुसलमान भाई-भाई मिलकर के रहने का हमारा स्वभाव है। दिवाली पर मौलाना हमें मिठाई खिलाते हैं और ईद पर आज हमने इनको मिठाई खिलाई है।

महेंद्रगढ़ || ईद की त्योहार पर पूर्व शिक्षा मंत्री प्रोफेसर रामबिलास शर्मा ने महेंद्रगढ़ शहर की प्रसिद्ध मस्जिद में पहुंच कर मस्जिद के इमाम और सभी मुसलमान भाई-बंधुओं को ईद के त्यौहार पर मिठाई खिलाकर और सभी को गले लगाकर बधाई दी है। पूर्व शिक्षा मंत्री प्रोफेसर रामबिलास शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि आज ईद की मुबारक त्यौहार पर हम भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता महेंद्रगढ़ शहर की प्रसिद्ध मस्जिद में यहां के इमाम और अपने सभी मुसलमान भाई-बंधुओं से ईद के त्यौहार पर मिठाई खिलाकर सभी को बधाई दी है। भारत देश हिंदू मुसलमान का देश है। गंगा-जमुना तहजीब जो हमारे देश की पहचान है। हिंदुस्तान में मुसलमानों की संख्या पूरी दुनिया में सबसे अधिक भारत देश में है। इसलिए हम हिंदू-मुसलमान भाई-भाई मिलकर के रहने का हमारा स्वभाव है। दिवाली पर मौलाना हमें मिठाई खिलाते हैं और ईद पर आज हमने इनको मिठाई खिलाई है। ईद मुबारक कह करके हमने एक-दूसरे का अभिवादन किया है। मैं आज सभी मुसलमान भाइयों को ईद के त्यौहार की बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

मस्जिद के इमाम ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व शिक्षा मंत्री प्रोफेसर रामविलास शर्मा ने यहां पर आकर हम सबको भाईचारे का सबूत दिया है और हमें मिठाइयां खिलाकर गले लगाया है। हमें बहुत खुशी का एहसास हो रहा है कि पूर्व शिक्षा मंत्री प्रोफेसर रामविलास शर्मा ने हमें इतना सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि हम सब मिलजुल कर और भाई-भाई बनकर अपनी जिंदगी गुजारेंगे।