सीवर का पानी भरने से लोगो का हुआ जीना मुहाल

गुरुग्राम-सीवर की समस्या बनी जी का जंजाल गलियों में सीवर का पानी भरने से लोगो का हुआ जीना मुहाल| गंदे पानी मे से गुजरने को मजबूर है वार्ड 10 के निवासी बिन बरसात गलियों में पानी भरा रहता है| बरसातों में हो जाता है, बुरा हाल वार्ड के निगम पार्षद से लेकर निगम के अधिकारियो तक लगा चुके है गुहार | नही हो रहा समस्याएं सा सलूशन |

सीवर का पानी भरने से लोगो का हुआ जीना मुहाल

|| Gurugram || Kartik Bhardwaj || गुरुग्राम-सीवर की समस्या बनी जी का जंजाल गलियों में सीवर का पानी भरने से लोगो का हुआ जीना मुहाल| गंदे पानी मे से गुजरने को मजबूर है वार्ड 10 के निवासी बिन बरसात गलियों में पानी भरा रहता है| बरसातों में हो जाता है, बुरा हाल वार्ड के निगम पार्षद से लेकर निगम के अधिकारियो तक लगा चुके है गुहार | नही हो रहा समस्याएं सा सलूशन | प्रदेश की आर्थिक नगरी से जाने वाले गुरुग्राम में लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझना पड़ रहा है | 

गुरुग्राम सबसे ज्यादा रिवेन्यू देने के बावजूद भी सीवर जैसी समस्याओं से जनता को दो चार होना पड़ रहा है | यह तस्वीर है गुरुग्राम के वार्ड 10 भीमगढ़ खेड़ी पार्ट वन की , जहां पर कई सालों से सीवरेज की समस्या से लोग जूझ रहे है |  सीवर का गंदा पानी लोगों के घरों के बाहर जमा है ,जिसके चलते लोग ना तो वहां निकल पाते हैं और बदबू का आलम इस कदर है कि लोगों का खाना-पीना दूबर हो गया है| निगम अधिकारियों को कई बार शिकायत कर चुके हैं ,लेकिन निगम अधिकारी भी जनता की समस्या सुनने को तैयार नहीं है | 

ऐसे में निगम को चेतावनी दी गई है इनकी समस्या से इनको निजात ना दिलवाई गई तो बुधवार को निगम का घेराव करेंगे | लोग कई बार निगम अधिकारियों को बोल चुके हैं ,लेकिन मात्र सीवर की सफाई करवा दी जाती है | परमानेंट सलूशन अभी तक नहीं किया गया है ,जिससे कि कुछ दिनों के बाद फिर वही समस्या लोगों के सामने मुसीबत बनकर खड़ी हो जाती है | यह हाल गुरुग्राम के वार्ड 10 भीमगढ़ खेड़ी कर रही है इसी तरह के हाल गुरुग्राम की कई अन्य कॉलोनियों में भी है जहां पर सीवर का गंदा पानी लोगों के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है लेकिन अधिकारी चैन की नींद सो रहे हैं |

ओवरफ्लो हो रहे सीवर और उससे निकलते गंदे पानी से वार्ड दस के निवासियों को कब तक राहत मिल पाएगी यह तो समय ही बताएगा। फिलहाल तो वार्ड दस के निवासी खासे परेशान है और उनकी सुध लेंने वाला कोई नही। यह कोई अकेला ऐसा वार्ड नही है, जहा इस तरह की समस्या से लोगो को दो-चार होना पड़ रहा है, बल्कि साइबर सिटी के अनेकों वार्ड में इस तरह की समस्या आम हो चुकी है। 

वार्ड दस के निवासियों की माने तो पिछले 5 साल में उन्होंने वार्ड पार्षद की शक्ल तक नही देखी है। पार्षद साहिबा कभी भी उनके इलाके में नही आई है। जबकि वह लोग कई बार उनके ऑफिस में जा कर समस्या रख चुके है। हर बार सीवर सफाई के लिए कर्मचारी आते तो है,लेकिन अगले दिन फिर से वही हालत होती है। समाज सेवी इंद्र पाल की माने तो जब तक इस इलाके में मशीन से सीवर की सफाई नही की जाएगी तब तक समस्या यू ही बनी रहेगी। वही वार्ड पार्षद की माने तो समस्या तो है, लेकिन इसका समाधान नही मिल रहा। क्यो की सीवर की जो लाइन डाली गई है वह डाउन है। अगर उसको उठवाते है तो लोगो के घर नीचे पड़ जाते है। ऐसे में समस्या का कोई पक्का समाधान तलाश जा रहा है जिससे काम भी हो जाए और लोगो को समस्या से छुटकारा भी मिल जाए।