महेंद्रगढ़ जिला पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, हजारों के दो ईनामी उदघोषित आरोपी गिरफ्तार

महेंद्रगढ़ जिला पुलिस ने 5 हजार के दो ईनामी उदघोषित आरोपितों को किया गिरफ्तार। पांच हजार रुपए के दो ईनामी पीओ को थाना सदर महेंद्रगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया|

महेंद्रगढ़ जिला पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, हजारों के दो ईनामी उदघोषित आरोपी गिरफ्तार

|| Haryana || Aditya Kumar || महेंद्रगढ़ जिला पुलिस ने 5 हजार के दो ईनामी उदघोषित आरोपितों को किया गिरफ्तार। पांच हजार रुपए के दो ईनामी पीओ को थाना सदर महेंद्रगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार, करीब 5 सालों से चल रहे थे फरार।

थाना सदर महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने दो ईनामी उदघोषित आरोपितों को पकड़ने में सफलता पाई है। जिन पर पांच हजार रुपए का इनाम था। गिरफ्तार किए गए उदघोषित आरोपितों के खिलाफ थाना महेंद्रगढ़ में हत्या का मामला दर्ज है, जिनमें आरोपितों को पुलिस द्वारा पीओ घोषित किया हुआ था। पुलिस ने मामले में आरोपित राजपाल और एक महिला आरोपिता को गिरफ्तार किया है। जिनकी गिरफ्तारी पर हरियाणा पुलिस द्वारा पांच हजार रुपए के ईनाम की घोषणा की हुई थी। आरोपितों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

थाना प्रभारी मूलचंद तंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना सदर महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने पांच हजार रूपए के दो ईनामी उदघोषित आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें पुलिस ने भगौड़ा घोषित किया हुआ था और हरियाणा पुलिस द्वारा पांच हजार का ईनाम घोषित किया हुआ था। जिसके खिलाफ थाना महेंद्रगढ़ में वर्ष 2017 में हत्या का मामला दर्ज हुआ था, जिनमें आरोपित फरार चल रहे थे। इस मामले में दो पांच–पांच हजार के ईनामी आरोपितों को पुलिस द्वारा पहले गिरफ्तार किया गया था।