भिवानी भाजपा की लोकसभा चुनाव समिति की बैठक आयोजित

भिवानी, 12 फरवरी : स्थानीय तोशाम बाईपास स्थित भारतीय जनता पार्टी के भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा कार्यालय में लोकसभा चुनाव समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता लोकसभा संयोजक शंकर धूपड़ ने की। इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष मुकेश गौड भी विशेष तौर पर मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए कलस्टर इंचार्ज व पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर चुनाव की तैयारी में जुट चका है।

भिवानी, 12 फरवरी : स्थानीय तोशाम बाईपास स्थित भारतीय जनता पार्टी के भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा कार्यालय में लोकसभा चुनाव समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता लोकसभा संयोजक शंकर धूपड़ ने की। इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष मुकेश गौड भी विशेष तौर पर मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए कलस्टर इंचार्ज व पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर चुनाव की तैयारी में जुट चका है। चाहे वो गांव हो, शहर हो, नगर पालिका हो, नगर निगम हो, पंचायत हो, पंच हो, सरपंच हो, जिला पार्षद हो सभी में पन्ना का कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में हरियाणा के 19 हजार 632 बूथों पर 24 घंटे गांव चलो अभियान चला था, जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता ने अपनी जिम्मेवारी का बाखूबी निर्वहन करते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को पहुंचाया। पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आचार संहिता लगने से पहले प्रत्येक कार्यकर्ता सभी व्यवस्था अच्छी तरह से निरीक्षण कर ले, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में 30 जनवरी को लोकसभा कार्यालय एक ही दिन में खोले गए थे, उसी प्रकार आने वाले समय में प्रत्येक विधानसभा में भी कार्यालय खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन के अनुसार से चलता है तथा प्रत्येक कार्यकता उसी अनुरूप कार्य करता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जिस भी कार्यकर्ता को जो जिम्मेवारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा से करें। मनीष ग्रोवर ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कुछ लोग बाहर से आकर अपनी राजनीति चमकाने के लिए लोगों को बरगलाते है तथा अपना राजनीतिक मकसद पूरा करते है। उससे आर्थिक स्थिति व सामाजिक समरसता बिगड़ती है, जिससे किसानों के बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उद्देश्य हमेशा झूठ बोलना, गुमराह करना, समाज को बांटना तथा जमीन खिचकते देख दूसरों के कंधों पर बंदूक रखकर जनता को गुमराह करना है। लेकिन अब जनता इनके सभी हथकंडे समझ चुकी है तथा कांग्रेस को अब कोई मौका नहीं देगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा देश भर में पहला प्रदेश है, जो 14 फसलों पर एमएसी देती है। उन्होंने कहा कि पिछली किसी भी सरकारों ने किसानों इतनी सूध नहीं ली, जितना ध्यान भाजपा रख रही है। उन्होंने कहा कि किसानों का सम्मान देने के लिए प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह, स्वामीनाथन व नरसिंह राव को भारत रत्न के सम्मान से सम्मानित किया।