मंकीपॉक्स वायरस संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थय मंत्रालय ने बताया रोकथाम के उपाए।

मंकीपॉक्स वायरस संक्रमण से बचाव के लिए  स्वास्थय मंत्रालय ने बताया रोकथाम के उपाए।

Delhi ।। Abhay ।। इन दिनों भारत में मंकीपॉक्स के मामले बढ़ते ही जा रहें हैं। भारत में मंकीपॉक्स के अभी 8 मामले है। जिसके कारण भारत में मंकीपॉक्स वायरस का डर बढ़ता ही जा रहा है। जिसे देखते हुए विश्व स्वास्थय संगठन ने मंकीपॉक्स को पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दिया है । और स्वास्थय मंत्रालय ने इस वायरस से बचने के लिया क्या करे और क्या ना करे उसकी जानकारी दी और बताया की इस वायरस से वही व्यक्ति संकर्मित हो सकता जो लम्बे समय से संकर्मित व्यक्ति के साथ संपर्क में आ रहा हो.  स्वास्थय मंत्रालय ने संकर्मित व्यक्ति  को अन्य लोगो से अलग रहने की सलहा दी ताकि इस बीमारी को बढ़ने से रोका जा सके और हैंड सेंनीटाइज़र ,साबुन से हाथधोना के साथ मास्क का इस्तेमाल करना भी जरूरी बताया।  इसी के साथ संकर्मित व्यक्ति के आस-पास कीटाणुनाशक का उपयोग करने  को कहा।


तो चलिए अब हम आपको  दिल्ली सरकर की मंकीपॉक्स को लेकर क्या तैयारियां है उसे बताते हैं।  

राजधानी में मंकीपॉक्स के मामलो को देखते हुए दिल्ली सरकार ने इसकी रोकथाम के लिए अपनी तैयारियां और भी ज्यादा तेज कर दी है। मरीजों का इलाज और उन्हें आईसोलेट करने के लिए दिल्ली में 6 अस्पतालों में 70 आईसोलेशन रूम की व्यवस्था कर दी है. 3  कमरे सरकारी अस्पताल में और 3 कमरे प्राइवेट अस्पताल में मंकीपॉक्स के मरीजों के लिए रखे गए है।