चाँद पर मानव बस्ती बनाने का सपना अब होगा साकार ?

वर्षों से हमारे वैज्ञानिक यह खोज करने में लगें है कि चांद पर मानव समुदाय को कैसे बसाया जाय इसके लिए हमारे वैज्ञानिक सालों से अपने खोज में लगे है. लेकिन इन सब के बीच अब हमारे वैज्ञानिक ने कुछ ऐसा कर दिखाया है जिससे अब मानव समुदाय चांद पर जाकर अपनी बस्ती बसा सकता है..

चाँद पर मानव बस्ती बनाने का सपना अब होगा साकार ?

Delhi ।। Abhay ।। वर्षों से हमारे वैज्ञानिक यह खोज करने में लगें है कि चांद पर मानव समुदाय को कैसे बसाया जाय इसके लिए हमारे वैज्ञानिक सालों से अपने खोज में लगे है. लेकिन इन सब के बीच अब हमारे वैज्ञानिक ने कुछ ऐसा कर दिखाया है जिससे अब मानव समुदाय चांद पर जाकर अपनी बस्ती बसा सकता है.

आपको बता दे की चाँद पर एक ऐसा गड्ढा मिला है  जिसमे इंसानो के रहने लायक उपुयक्त तापमान है इस गड्ढे का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस है. यह तापमान इतना अच्छा है की कुछ परिवर्तन के साथ इंसान इसमें आराम से रह सकते हैं और अपनी ज़िंदगी सही से बिता सकते हैं । इस गड्ढे के अंदर तापमान , रेडिएशन  और हलके उपकरणों से बचा जा सकता है  यानि आने वाले समय मे चाँद पर इंसानो की बस्ती को बसाया जा सकता है. इस गड्ढे को (NASA) के लूनर रिकॉनसेंस ऑर्बिटर यानी  (LRO) की सहायता से खोजा गया।

वहीं वैज्ञानिक इस बात से पूरी तरह हैरान हैं की ये गड्ढा चाँद के अन्य इलाके के गड्ढे से पूरी तरह अलग है औऱ इस गड्ढे मे रहने लायक स्तिथी को देखकर  वैज्ञानिक बहुत खुश हैं।  साथ ही यह गड्ढे 328 फ़ीट गहरा है वहीं LRO ने कहा है की अगर इस गड्ढे का तापमान ऐसे ही स्थिर रहा तो आने वाले समय मे चाँद पर इंसानो की बस्ती बसाई जा सकती है।

गौरतलब है कि लम्बें समय के बाद हमारे वैज्ञानिको ने कुछ ऐसा कर दिखाया है जिससे अब मानव के लिए चांद पर बस्ती बनाने का सपना मुमकिन सा लगता है वहीं अब देखने वाली बात होगी कि आगे  वैज्ञानिक इसके लिए क्या कदम उठाते हैं..

फिलहाल के लिए मुझे दीजिये इजाजत और देखते रहिए P24 न्यूज..