कांग्रेस का हल्ला बोल खाते सीज किए जाने के विरोध में किया प्रदर्शन

कांग्रेस के खाते सीज किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने साइबर सिटी के शंकर चौक सिथित आयकर विभाग के मुख्यालय पर जम कर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंकज डाबर और वर्धन यादव की माने तो जिस तरह से भाजपा की सरकार ने लोकतंत्र की हत्या करने का काम किया है। उसे देश की जनता कभी माफ नही करेंगी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा से भाजपा की सरकार घबरा गई है। सरकार इस कदर डरी हुई है कि जब उसे कुछ नही दिखाई दिया तो इनकमटैक्स डिपार्टमेंट जो कि उसके अधीन आता है से कहकर काँग्रेस के खाते सीज करवा दिए। जो कि भाजपा सरकार के डर को दर्शाता है। लोकसभा चुनाव सर पर है ऐसे में कांग्रेस के खाते सीज किए जाने का कांग्रेस विरोध कर रही है।

कांग्रेस के नेताओ की माने तो मोदी सरकार ने कांग्रेस के खातों पर ताला बंदी नही की है बल्कि मोदी सरकार ने भारत देश के लोकतंत्र पर ताला बंदी की है। एक तरफ तो देश के प्रधानमंत्री मोदी जी लोकसभा और राज्य सभा मे कहते है कि अबकी बार 370 पार और एनडीए 400 पार, लेकिन हर रोज अपोजिशन पार्टी के किसी न किसी नेता को ईदी, सीबीआई एवम अन्य एजेंसियों के माध्यम का डर दिखा कर खरीदा जा रहा है या कोशिश की जा रही है । अब कांग्रेस पर पूरी तरह से प्रहार करना चाहते है। जो राहत दी गई है वह इंटरिम है। काँग्रेस सुप्रीम कोर्ट का सम्मान करती है। कोर्ट ने जो इलेक्ट्रोल बांड पर रोक लगाई है उससे भाजपा में रोष व्याप्त हो गया है। क्यो की 90 फीसदी जो चंदा था वह केवल एक ही पार्टी भाजपा को गया है। कांग्रेस की  बेलेंस शीट देखे तो किसी ने 100 रुपए तो किसी ने 200 रुपए का चंदा दिया है। लेकिन भाजपा सरकार घबरा गई है और इस तरह के हतकण्डे अपना रही है, जिसे कांग्रेस कतई बर्दाश्त नही करेगी और 2024 के चुनावों में कड़ा जबाव देगी।
कांग्रेस दुवारा आयकर विभाग के मुख्यालय पर किए जा रहे प्रदर्श कितने कारगर साबित होते है यह तो समय ही बताएगा। क्या इन प्रदर्शनों के बाद ईडी कांग्रेस के सीज किए गए खातों को खोलने का निर्देश देती है या फिर लोकसभा चुनावों तक पार्टी के खाते यू ही सीज रहेंगे। यह देखने वाली बात होगी।