कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने पूर्व की हुड्डा सरकार पर निशाना साधा

विज ने अपनी ही सरकार के मुखिया को नसीयत भी दे डाली की कर्मचारियों और सरकार के बीच तालमेल बहुत जरूरी है, और यह तालमेल देश भर में किसी ने देखना हो तो उनके विभाग के कार्यक्रम में आ कर देख ले।

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने पूर्व की हुड्डा सरकार पर निशाना साधा

अम्बाला (अंकुर कपूर) || हरियाणा सरकार में गब्बर के नाम से मशहूर केबिनेट मंत्री अनिल विज ने आज अंबाला की नई अनाज मंडी में बहुउदेशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा आयोजित स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि  शिरकत की। विज के कार्यकर्म में पहुँचने के बाद हजारों की तादाद  में मौजूद कर्मचारियों ने विज के लिए बुलंद आवाज में जयघोष लगाए और अनिल विज जिंदाबाद के जयघोषों से पंडाल गूँज उठा।  अपने स्वास्थ्य विभाग के इन कर्मचारियों का अपने प्रति आदर सत्कार देख भाव विभोर हुए विज ने कर्मचारियों को सम्बोधित किया और कहा  की उन्होंने अपने कार्यालय के बाहर लिख कर लगा रखा है की धन्यवाद करना मना है क्यूंकि काम करना उनका कर्म और धर्म दोनों है, विज ने हजारों कर्मचारियों के बीच कहा की जिस तरह यहाँ पहुंचे कर्मचारियों ने उनको सम्मान दिया है उससे वह आत्मविभोर हो गए हैं और वह न केवल सारे  देश को बल्कि सारे व्यपारिक संस्थानों को यह दिखाना चाहते हैं की अगर किसी ने सरकार और उनके कर्मचारियों के बीच कैसे सौहादपूर्ण रिश्ते हों, यह  देखना हो तो यहाँ आ कर इस सभा में देखें। 

विज ने अपने भाषण में कहा की कर्मचारी और हम एक परिवार है, हमारा लखसय एक है की कैसे अपने प्रदेश को आगे लेकर जाना है। विज ने कहा उन्होंने अपनी सोच के मुताबिक अपने विभाग के कर्मचारियों की सभी मांगों को पूरा करने की कोशिश की है जो बीस बीस साल से लंबित पड़ी थी। विज यहाँ पूर्व की हुड्डा सरकार पर निशाना साधन  नहीं भूले और लेकिन उनके समय में उनके दरवाजे हमेशा खुले रहते हैं। 

पूर्व की सरकारों को घेरने के बाद विज ने खटटर को भी नसीयत देने में कोई कसर नहीं छोड़ी, कर्मचारियों को सम्भोदित करते हुए विज ने कहा की  उनकी सभी मांगों को विज पूरा कर चुके हैं जो रह गई हैं उन्हें भी वह जल्द पूरा करने की कोशिश करेंगे , विज ने बताया की उन्होंने अपने किन किन  विभागों के कर्मचारियों की मांगों को पूरा किया है। विज ने इसके बाद जो कहा वो साफ़ शब्दों में उनकी खुद की सरकार के लिए नसीयत से कम नहीं जिसके विभिन्न विभागों के सैकड़ों कर्मचारी आये दिनों हड़ताल पर रहते हैं।  विज  ने कहा की सरकार और कर्मचारियों के बीच जब तक सहोदरपूर्ण वातावरण नहीं होगा तब तक सरकारी नीतियों पर वो फूल नहीं खिल सकते जो वह देखना चाहते हैं।  विज यहीं नहीं रुके विज ने कहा की वह मुख्यमंत्री नहीं है, स्वास्थ्य मंत्री है लिहाजा उन्होंने कम से कम अपने विभाग के कर्मचारियों को तो खुद बुला बुला कर उनकी मांगे पूछी और उन्हें पूरा करने का काम किया है, क्यूंकि कर्मचारी मांगे सर पर लेकर काम करें और मन पर उसका बोझ हो तो आदमी काम कर नहीं सकता, इसलिए उन्होंने  कोशिश  कर के जो जो कर सकता था उसे किया है और आगे भी आखरी सांस तक करते रहेंगे।