पलवल में शहीद स्मारक स्थल तक निकाली गई तिरंगा यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में पूरी दुनिया में तिरंगे का सम्मान बढ़ा है। इस तिरंगे का सम्मान ओर बढे,इसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने यह तय किया है कि देश भर में तिरंगा यात्रा निकाली जाए। हर वर्ष की भांति 13 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है।

पलवल || आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मंडी धर्मशाला कमेटी चौक पलवल से लेकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में स्थित शहीद स्मारक स्थल तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में केंद्रीय भारी उद्योग एवं ऊर्जा राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, पलवल विधायक दीपक मंगला सहित भाजपा पार्टी के पदाधिकारीगण मौजूद थे। केंद्रीय भारी उद्योग एवं ऊर्जा राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन बान और शान है। तिरंगे के सम्मान में यह तिरंगा यात्रा निकाली गई है। उन्होनें कहा कि देश की आजादी  के लिए हमारे अनेक वीरों ने कुर्बानियां दी है। शहीदों की बदौलत ही हमें यह आजादी मिली है। तिरंगा का सम्मान आज भारत में ही नहीं बल्कि विश्वभर में हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में पूरी दुनिया में तिरंगे का सम्मान बढ़ा है। इस तिरंगे का सम्मान ओर बढे,इसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने यह तय किया है कि देश भर में तिरंगा यात्रा निकाली जाए। हर वर्ष की भांति 13 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान क अंतर्गत हर घर पर तिरंगा लहराया जाएगा। तिरंगा का सम्मान होगा तो देश का सम्मान होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने देश को पहले प्राथमिकता दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर भारतवासी में देश भक्ति की भावना को जागृत किया है। देश के हर नागरिक के मन में अब यह भावना आ गई है कि अपने हितों से पहले देश हित में कार्य करना है। भारत ने विश्वभर में अपनी अलग पहचान बनाई है। अगले तीन वर्षो में भारत विश्व की तीन महाशक्तियों में सुमार होगा।