महेंद्रगढ़ - हरियाणा सरकार 60 फीसदी विकलांगता वालों को भी देगी पेंशन!

महेंद्रगढ़ के राजकीय कॉलेज के सभागार में दिव्यांगजनों को बैटरी चलित तिपहिया साइकिल व सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला रेडक्रॉस समिति की ओर से आयोजित इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण द्वारा भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता मंत्रालय के तत्वाधान में 250 दिव्यांगजनों को बैटरी चलित तिपहिया साइकिल व सहायक उपकरण दिए गए।

महेंद्रगढ़ के राजकीय कॉलेज के सभागार में दिव्यांगजनों को बैटरी चलित तिपहिया साइकिल व सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला रेडक्रॉस समिति की ओर से आयोजित इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण द्वारा भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता मंत्रालय के तत्वाधान में 250 दिव्यांगजनों को बैटरी चलित तिपहिया साइकिल व सहायक उपकरण दिए गए। इसके लिए भारत सरकार की इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के सीएसआर योजना के सौजन्य से लगभग 60 लाख रुपए खर्च किए गए हैं।इस कार्यक्रम मे सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओम प्रकाश यादव ने मुख्यातिथि के रूप मे शिरकत की वही कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने की।

महेंद्रगढ़ के राजकीय कॉलेज के सभागार में दिव्यांगजनों को बैटरी चलित तिपहिया साइकिल व सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला रेडक्रॉस समिति की ओर से आयोजित इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण (एलिम्को) द्वारा भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता मंत्रालय के तत्वाधान में 250 दिव्यांगजनों को बैटरी चलित तिपहिया साइकिल व सहायक उपकरण दिए गए। इसके लिए भारत सरकार की इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के सीएसआर योजना के सौजन्य से लगभग 60 लाख रुपए खर्च किए गए हैं।

इस कार्यक्रम मे सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओम प्रकाश यादव ने मुख्यातिथि के रूप मे शिरकत की वही कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने की। हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओम प्रकाश यादव ने कहा कि दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए हरियाणा सरकार निरंतर कार्य कर रही है। हरियाणा सरकार जल्द ही बैटरी चलित तिपहिया साइकिल के लिए 80 फीसदी के बजाय 70 फीसदी दिव्यांगजन को भी इस दायरे में लेगी। इसके अलावा अलावा अभी तक विकलांग पेंशन 70 फीसदी से अधिक विकलांग व्यक्ति को ही मिलती थी। अब इसे भी 60 फीसदी किया जाएगा। इसी प्रकार सरकारी नौकरी में भी हिस्सा बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओम प्रकाश यादव ने कहा कि समाज कल्याण विभाग के माध्यम से दी जाने वाली हर योजना का लाभ उठाने के लिए अब सरकार ने दिव्यांगों को एक ही यूडीआईडी कार्ड जारी किया है, जो पूरे भारत में मान्य है। देश के प्रधानमंत्री की सोच है कि दिव्यांग जनों को सुविधाएं व योजनाएं लेने में किसी प्रकार की परेशानी ना हो। केंद्र के नक्शे कदम पर ही हरियाणा सरकार भी दिव्यांग जनों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चला रही है।

पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत पर चलने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीनदयाल के अंत्योदय सपनों को साकार करने में लगी है|जिला रेडक्रॉस समिति की ओर से आयोजित इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में 250 दिव्यांगजनों को बैटरी चलित तिपहिया साइकिल व सहायक उपकरण दिए गए। इसमें बैटरी चलित तिपहिया साइकिल 84, ट्राई साइकिल 86 व्हील चेयर व 64 को अन्य  सहायक उपकरण दिए गए।