भारतीय वायुसेना में राफेल की ग्रैंड एंट्री पर बोले गृहमंत्री अनिल विज...

राफेल पर अनिल विज का बयान। फाइटर जहाजों का सरदार राफेल आज भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल होगा। जैसे शेर की दहाड़ सुनकर सारे जानवर छिप जाते हैं। उसी तरह ये जब दहाडेगा इसकी गर्जना हमारे दुश्मनो से छोटे मोटे हथियार छुप जायेगे। ये भारत का मान ओर सम्मान है ओर भारत के लिए बड़ी उपलब्धि है। शिवसेना द्वारा कंगना रनौत के दफ्तर तोडने को गलत बताते कहा कि कोई भी अवैध निर्माण पर चुन चुन कर करवाई नही कर सकते एक कायदा अपना चाहिए।

भारतीय वायुसेना में राफेल की ग्रैंड एंट्री पर बोले गृहमंत्री अनिल विज...

अम्बाला (अंकुर कपूर) || केंद्रीय केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा आज राफेल लड़ाकू विमान को विधिवत रूप से भारतीय बेड़े में शामिल करने पर अनिल विज ने खुशी जाहिर करते हुए राफेल को फाइटर जहाजों का सरदार करार दिया है। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि जैसे जंगल में शेर गर्जना से ये जब दहाडेगा  और उसकी दहाड़ सुनकर सारे जानवर छिप जाते हैं इसी प्रकार से जब हमारा राफेल आसमान में दहाडेगा तो दुश्मन के छोटे-मोटे हथियार अपने आप छिप जाएंगे। विज ने कहा कि ये भारत का मान ओर सम्मान है इसे हांसिल करना देश की उपलब्धि है।

महाराष्ट्र में सरकार द्वारा कंगना रनौत के दफ्तर को अवैध निर्माण बताकर तोड़े जाने पर अनिल विज ने पलटवार करते हुए कहा कि यदि किसी की कंस्ट्रक्शन अवैध भी है तो उसे चुन चुन कर नहीं तोड़ा जा सकता । सरकार को एक कायदा बनाना चाहिए , विज ने सवाल किया कि क्या सरकार ने   मुम्बाई की सारी अवैध कंस्ट्रक्शनं पर शिकंजा कसा है । अगर नहीं तो फिर कंगना रनौत की क्यों। क्योंकि कंगना ने सरकार के खिलाफ सच्चाई कही है इसीलिए उसे निशाना बनाया जा रहा है महाराष्ट्र सरकार ने यह कार्रवाई गुंडों की तरह की है।