पूर्व मंत्री व कांग्रेस विधायक किरण चौधरी की हरियाणा का सीएम बनने की है टीस!

चरखी दादरी || कांग्रेस की पूर्व सीएलपी लीडर व तोशाम विधायक किरण चौधरी की हरियाणा का मुख्यमंत्री बनने की टीस है और उन्होंने इसका जवाब भी दिया। कहा कि जनता का सहयोग रहा और किस्मत ने साथ दिया तो कुछ भी संभव है।

चरखी दादरी || कांग्रेस की पूर्व सीएलपी लीडर व तोशाम विधायक किरण चौधरी की हरियाणा का मुख्यमंत्री बनने की टीस है और उन्होंने इसका जवाब भी दिया। कहा कि जनता का सहयोग रहा और किस्मत ने साथ दिया तो कुछ भी संभव है। पूर्व सीएम स्व. बंशीलाल व पूर्व मंत्री स्व. सुरेंद्र सिंह के हरियाणा विकास को लेकर अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए बेटी श्रुति के साथ संघर्ष कर रहे हैं। पूरे हरियाणा की जनता आज भी बंशीलाल द्वारा किए कार्यों को व कार्यकाल को याद करते हैं।

पूर्व मंत्री व कांग्रेस विधायक किरण चौधरी ने दादरी के गांव रावलधी में पूर्व मंत्री स्व. सुरेंद्र सिंह के जन्मदिवस पर संकल्प सम्मेलन को संबोधित किया और हाफ मैराथन दौड़ को झंडी दिखाकर रवाना किया। उनके साथ पूर्व सांसद व कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्रुति चौधरी भी साथ थी। संकल्प सम्मेलन को संबोधित करते हुए किरण चौधरी ने कहा कि इलाके की चौधर लाने के लिए क्षेत्र की जनता का साथ जरूरी है। जनता ने साथ दिया तो श्रुति संसद में और मैं विधानसभा में जनता से किये वायदों को पूरा करने के लिए तत्पर रहेंगी।

मीडिया से बात करते हुए किरण चौधरी ने कहा कि वे जनसेवा के लिए राजनीति में आए हैं और स्व. बंशीलाल व सुरेंद्र सिंह के अधूरे सपनों काे साकार करने का संकल्प लिया है। उनके समक्ष अनेक परेशानियां भी सामने आई, कुछ लोगों को मंजूर नहीं था कि वे आगे बढ़े। कहा कि वे किसी को लारा-लप्पी जैसे सपने नहीं दिखाते बल्कि धरातल पर जनसेवा कर आगे बढ़ रहे हैं। किरण ने कांग्रेस की गुटबाजी को लेकर कहा कि कांग्रेस के कुछ नेता ही कांग्रेस को हराने के लिए मैदान में आते हैं। कुछ कांग्रेसी भाजपा के लिए काम कर रहे हैं और जनता सही समय पर जवाब भी देगी। किरण ने स्पष्ट किया कि श्रुति चौधरी ही कांग्रेस की टिकट से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी और चुनाव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। क्योंकि स्व. बंशीलाल व स्व. सुरेंद्र का दक्षिण हरियाणा का गढ़ रहा है और इसी गढ़ से फिर से सांसद बनेगी। एक सवाल के जवाब में कहा कि हरियाणा कांग्रेस में भाजपा-जजपा का सफाया करने को खिचड़ी लेकर पक रही है।