चरखी दादरी - अब ब्राह्मण रेजिमेंट गठन की उठी मांग, ब्राह्मण समाज के तेवर तल्ख!

चरखी दादरी || अहीर रेजिमेंट के बाद अब ब्राह्मण समाज ने ब्राह्मण रेजिमेंट के गठन की मांग उठाते हुए अपने तेवर भी तल्ख कर दिए हैं। ब्राह्मण खाप हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक शर्मा ने स्पष्ट किया कि रेजिमेंट गठन की मांग को लेकर एक लाख लोगों के हस्ताक्षर करवाये जाएंगे और हस्ताक्षर पत्र सरकार को सौंपे जाएंगे।

चरखी दादरी || अहीर रेजिमेंट के बाद अब ब्राह्मण समाज ने ब्राह्मण रेजिमेंट के गठन की मांग उठाते हुए अपने तेवर भी तल्ख कर दिए हैं। ब्राह्मण खाप हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक शर्मा ने स्पष्ट किया कि रेजिमेंट गठन की मांग को लेकर एक लाख लोगों के हस्ताक्षर करवाये जाएंगे और हस्ताक्षर पत्र सरकार को सौंपे जाएंगे। साथ ही कहा कि रेजिमेंट को लेकर ब्राह्मण समाज द्वारा आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।

ब्राह्मण खाप हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक शर्मा ने रविवार को दादरी में समाज के लोगों के साथ मीटिंग की और प्रेसवार्ता को संबोधित किया। अशोक शर्मा ने कहा कि जल्द से जल्द ब्राह्मण रेजिमेंट बननी चाहिए। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि लोकसभा में जो भी राजनीतिक दल ब्राह्मण समाज को ज्यादा सीटों पर टिकट देगा, ब्राह्मण समाज द्वारा उसका खुला समर्थन किया जाएगा। शर्मा ने कहा कि ईडब्ल्यूएस का वर्गीकरण करके ग्रुप ए व ग्रुप बी बनाया जाए और ब्राह्मण समाज को ग्रुप ए में रखा जाए। अशोक शर्मा ने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा द्वारा ब्राह्मण को उपमुख्यमंत्री बनाने के बयान पर कहा कि वे यह एलान करें कि कांग्रेस पार्टी द्वारा ब्राह्मण को ही मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। कार्यक्रम में जहां संजय वशिष्ठ को जिला प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी वहीं समाज के लोगों को सम्मानित भी किया गया।