चरखी दादरी - भाजपा नेत्री बबीता फोगाट की लोकसभा चुनाव लड़ने की है इच्छा!

चरखी दादरी || भाजपा नेत्री व हरियाणा महिला विकास निगम की चेयरमैन बबीता फोगाट की लोकसभा का चुनाव लड़ने की इच्छा है। बबीता ने इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि पार्टी हाईकमान चाहेगा तो वे लोकसभा का चुनाव लड़ने को तैयार हैं।

चरखी दादरी || भाजपा नेत्री व हरियाणा महिला विकास निगम की चेयरमैन बबीता फोगाट की लोकसभा का चुनाव लड़ने की इच्छा है। बबीता ने इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि पार्टी हाईकमान चाहेगा तो वे लोकसभा का चुनाव लड़ने को तैयार हैं। पार्टी चुनाव के लिए जुटी हुई है और कार्यकर्ता फील्ड में उतरते हुए काफी मेहनत भी कर रहे हैं।दरअसल बबीता फोगाट चरखी दादरी में भाजपा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डा. किरण कलकल के पदग्रहण कार्यक्रम में पहुंची थी। बबीता ने दादरी विधानसभा से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ा था और 24786 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रही थी। बाद में सरकार द्वारा उनको हरियाणा महिला विकास निगम का चेयरमैन बना दिया गया। विधानसभा चुनाव हार चुकी बबीता की इच्छा अब भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा का चुनाव भाजपा की टिकट पर लड़ने की इच्छा है।

पत्रकारों द्वारा पूछे सवाल के सवाल के जवाब ने बबीता ने कहा कि हाईकमान उनको चुनाव लोकसभा का चुनाव लड़वाएगी तो वे तैयार हैं। वहीं बबीता ने डब्ल्यूएफआई के मामले में खेल मंत्रालय द्वारा लिये फैसले को सराहा और कहा कि खिलाड़ियों के पक्ष में अच्छा फैसला लिया गया है। विनेश फोगाट का नाम लिये बैगर बबीता ने कहा कि सब खिलाड़ियों को खेल मंत्रालय के फैसले का स्वागत भी करना चाहिए। ऐसे फैसले से खिलाड़ियों का भविष्य बनेगा।