महेंद्रगढ़ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी का नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित!

महेंद्रगढ़ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी का नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष नायब सिंह सैनी, राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़, सदस्या केंद्रीय चुनाव समिति और पूर्व सांसद डा. सुधा यादव का ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया।

महेंद्रगढ़ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी का नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष नायब सिंह सैनीराष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़सदस्या केंद्रीय चुनाव समिति और पूर्व सांसद डा. सुधा यादव का ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर विकसित भारत जनसंवाद संकल्प यात्रा को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के संबोधन को  वर्चुअल माध्यम से दिखाया गया। हरियाणा भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने महेंद्रगढ़ सब्जी मंडी में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में संबोधित करते हुए नागरिकों से आह्वान किया कि इस वर्ष होने वाले लोकसभा तथा विधानसभा चुनाव में केंद्र में नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश में मनोहर लाल की सरकार बनाकर हैट्रिक लगाने का कार्य करें। कार्यक्रम स्थल में पहुंचने से पहले सभी ने राव तुलाराम की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस चुनावी वर्ष में माह बाद होने वाले लोकसभा चुनाव में 10 की 10 सीटों पर कमल का फूल खिलाना है। इसके बाद विधानसभा चुनाव में भी फिर से कमल का फूल खिलाने का संकल्प लेना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की तस्वीर बदली है।

इसी प्रकार हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में चल रही सरकार गरीबों को ढूंढ-ढूंढ कर सरकार की योजनाओं का लाभ दे रही है। पहले गरीब सरकार को ढूंढते थेअब सरकार गरीबों को ढूंढ रही है। यह बड़ा परिवर्तन आया है। केंद्र राज्य सरकार गरीबों को समर्पित है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज्य में केंद्र से चलने वाला 100 रुपए आखिर तक 15 रुपए में बदल जाता था। आज केंद्र से चलने वाला 100 रुपए को मुख्यमंत्री मनोहर लाल 125 रुपए करके विकास करवा रहे हैं। श्री सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना को विस्तारित करके हरियाणा में एक करोड़ 25 लाख लोगों को मेडिकल के बिल की चिंता से मुक्त करने का कार्य किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा शुरू की गई परिवार पहचान पत्र योजना पूरे देश में चर्चा का विषय है। पीपीपी के माध्यम से अब असली हकदारों को उनका हक मिल रहा है। अब नागरिकों को वृद्धावस्था सम्मान भत्ताबीपीएल कार्ड तथा जाति प्रमाण पत्र जैसे कार्यों के लिए किसी कार्यालय में जाने की जरूरत नहीं है घर बैठे कार्य हो रहे हैं।