चरखी दादरी - भूपेंद्र हुड्डा का दादरी कार्यकर्ता सम्मेलन रद्द, अब 9 फरवरी को होगी आक्रोश रैली!

चरखी दादरी || पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान की अध्यक्षता में 12 जनवरी को दादरी में होने वाला कार्यकर्ता सम्मेलन रद्द करते हुए अब पार्टी द्वारा 9 फरवरी को आक्रोश रैली करने का निर्णय लिया है।

चरखी दादरी || पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान की अध्यक्षता में 12 जनवरी को दादरी में होने वाला कार्यकर्ता सम्मेलन रद्द करते हुए अब पार्टी द्वारा 9 फरवरी को आक्रोश रैली करने का निर्णय लिया है। पूर्व मंत्री व जिला प्रभारी सुभाष गोयल ने रविवार को रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग करते हुए आक्रोश रैली बारे मंथन भी किया।

दादरी के रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं की मीटिंग में पूर्व मंत्री सुभाष गोयल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की पूरे हरियाणा में की जा रही आक्रोश रैली में जनता का पूरा सहयोग व समर्थन मिल रहा है। कुछ राजनीतिक कारणों के चलते 12 जनवरी को होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन को रद्द किया गया है। अब पार्टी हाईकमान के अनुसार 9 फरवरी को दादरी में कांग्रेस की जनआक्रोश रैली का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान गाेयल ने भाजपा-जजपा पर भी कटाक्ष किया। कहा कि भाजपा की राह पर जजपा भी है, दोनों पार्टियों ने जनता को ठगने का ठेका लिया हुआ है। जिस तरह राजस्थान में जजपा की झूठ की राजनीति नहीं चली उसी अनुरूप हरियाणा में भी ऐसा ही होगा। गोयल ने कहा कि हरियाणा कांग्रेस के संगठन की घोषणा को लेकर 10 जनवरी को फैसला लिया जाएगा। कांग्रेस की अंदरूनी कलह को लेकर पूर्व मंत्री ने कहा कि पार्टी में सकारात्मक बहस के दौरान ऐसी कलह होती रहती है।