विज के जनता दरबार में पहुंचे दुबई के बिजनेस एडवाइजर, हरियाणा के साथ व्यापारिक संबंध के सन्देश...

Business Advisor of Dubai reached Vij s Janata Darbar business relationship with Haryana

विज के जनता दरबार में पहुंचे दुबई के बिजनेस एडवाइजर, हरियाणा के साथ व्यापारिक संबंध के सन्देश...
Haryana (Ankur Kapoor) : हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज के जनता दरबार में आज हर शनिवार के तरह प्रदेश के कोने कोने से आए लोगों की भीड़ उमड़ी। विज के जनता दरबार में इन्साफ की उम्मीद लेकर सैंकड़ों फरियादी पहुंचे और विज लोगों की समस्याएं सुनकर उनका "ON THE SPOT" फैसला करते हुए नजर आए। आज विज के दरबार में दुबई के शेख के निजी सलाहकार कबीर पहुंचे और उन्हें दुबई के शेख द्वारा विज के लिए भेजा गया प्रशस्ति पत्र के साथ साथ शेख और विज की एक खूबसूरत पेंटिंग भेंट की। 

प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज के जनता दरबार में आज दुबई के शेख माजिद राशिद अल मौला के निजी सलाहकार कबीर पहुंचे और उन्हें दुबई के शेख द्वारा विज के लिए भेजे गए प्रशस्ति पत्र के साथ साथ शेख और विज की एक खूबसूरत पेंटिंग विज को भेंट की। अनिल विज ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले महीने वो दुबई में आयोजित एक समिट में गए थे , जहां पर उन्होंने हरियाणा के साथ व्यापारिक संबंध बनाने के लिए बातचीत की थी। अनिल विज ने बताया के दुबई के शेख के निजी सलाहकार ने यह सन्देश दिया है कि दुबई के शेख की संस्था MAJESTIC INVESTMENTS के जरिये हरियाणा का कोई भी व्यक्ति दुबई में व्यापार कर सकता है। अनिल विज ने कहा कि दुबई के शेख का यह प्रस्ताव को हरियाणा सरकार के समक्ष रखेंगे और जरूर इसपर आगे काम करेंगे। ताकि दुबई में व्यापार करने वाला हरियाणा का कोई भी व्यापारी किसी फ्रॉड के झांसे में ना फंस सके। 

वहीं विज के जनता दरबार में पहुंचे दुबई के शेख के निजी सलाहकार कबीर ने बताया कि आज वो दुबई के शेख द्वारा अनिल विज के लिए भेजे गए प्रशस्ति पत्र के साथ साथ शेख और विज की पेंटिंग उन्हें भेंट करने आए हैं। इसके साथ साथ उन्होंने बताया कि शेख द्वारा वो यह सन्देश लेकर पहुंचे हैं कि अगर हरियाणा का कोई भी व्यक्ति दुबई में व्यापार करना चाहता है तो वो उनकी संस्था  MAJESTIC INVESTMENTS के जरिये दुबई में व्यापार कर सकता है , वो उसका पूरा सहयोग करेंगे। 

हर बार की तरह अनिल विज के जनता दरबार में आज भी हजारों फरियादियों की भीड़ उमड़ी। प्रदेश के कोने कोने से आए लोगों की विज के जनता दरबार में लंबी कतार देखने को मिली। अनिल विज की  "ON THE SPOT" फैसला करने की कार्यशैली से प्रभावित होकर आए शनिवार की तरह इस शनिवार भी शिकायतकर्ताओं का सैलाब जनता दरबार में देखने को मिला। अनिल विज लोगों की शिकायतें सुनकर उनका मौके पर ही समाधान करते हुए नजर आए। विज ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि उनके जनता दरबार में कोई भी व्यक्ति आए , किसी भी जिले से आए वो उनकी समस्याओं को सुनते हैं और उनका समाधान भी करते है। 

अनिल विज के जनता दरबार में पहुंचे शेख कबीर भी अनिल विज की कार्यशैली को देखकर काफी प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि इस तरह का नजारा उन्होंने और कहीं नहीं देखा। शेख कबीर ने कहा कि वो अनिल विज के इस जनता दरबार का वीडियो दुबई लेकर जाएंगे और अपने शेख को भी दिखाएंगे।