अंबाला पुलिस अधिकारी ने हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत पुलिस पाठशाला चलाई

इस दौरान राहगीरों को पुलिस मुलाजमों ने नशे के दुष्प्रभावों के बारे ने बताया। ज्यादा जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया की हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत पुलिस की पाठशाला चलाई जा रही है जिसके चलते आज अंबाला के विभिन्न बाजारों से एक जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया।

अंबाला || प्रदेश में बढ़ते नशे को रोकने के लिए हरियाणा पुलिस समय-समय पर लोगों को जागरूक करती रहती है और इन दिनों हरियाणा उदय कार्यक्रम चलाया हुआ है। जिसके चलते आज अंबाला पुलिस ने नशे के खिलाफ एक जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान आम जनता और कॉलेज के विद्यार्थियों को जागरूक किया। नशे के खात्मे के लिए एक तरफ जहां पुलिस तस्करों को काबू करने में लगी है तो वही दूसरी ओर इन दिनों हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत नशे पर रोकथाम के लिए अंबाला पुलिस एक विशेष जागरूकता अभियान चलाए हुए है। जिसके चलते आज अंबाला के विभिन्न बाजारों से पुलिस ने एक रैली निकाली और लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया। इस दौरान राहगीरों को पुलिस मुलाजमों ने नशे के दुष्प्रभावों के बारे ने बताया। ज्यादा जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया की हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत पुलिस की पाठशाला चलाई जा रही है जिसके चलते आज अंबाला के विभिन्न बाजारों से एक जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया। क्योंकि अगर नशा करने वाले ही नहीं रहेंगे तो कोई नशा बेचेगा कैसे। पुलिस इन दिनों स्कूल कॉलेज फैक्ट्रियां व अन्य भीड़ भाड़ वाली जगह जाकर जनता से इस बुराई को जड़ से खत्म करने के लिए सहयोग मांग रही है। इस दौरान लोगों ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि आज पुलिस प्रशासन के द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई है जिसमें उन्हें नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया है।