किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी सहित 9 किसान नेता जेल से हुए रिहा

पुलिस अधीक्षक ने किसानों के बीच कहा था कि गिरफ्तार किए गए किसान नेता गुरनाम सिंह सहित अन्य सभी किसानों को आज रिहा कर दिया जाएगा। मगर किन्ही कारणों से आज किसानों को जेल से रिहा नहीं किया गया। कल किसानों को कोर्ट में पेश करके कार्रवाई अनुसार छोड़ दिया जाएगा।

कुरुक्षेत्र || शाहबाद में सूरजमुखी की एमएसपी की खरीद को लेकर नेशनल हाईवे 44 पर नेता गुरनाम सिंह चढूनी की अगुवाई में धरना प्रदर्शन कर रहे किसान नेता गुरनाम सिंह सहित 9 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था और उसके बाद सभी किसानों को कोर्ट में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में कोर्ट के आदेशों से भेज दिया था। वही कल नेशनल हाईवे 44 पर धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों व सरकार के बीच दो मुद्दों को लेकर सहमति बन थी, कल पुलिस अधीक्षक ने किसानों के बीच कहा था कि गिरफ्तार किए गए किसान नेता गुरनाम सिंह सहित अन्य सभी किसानों को आज रिहा कर दिया जाएगा। मगर किन्ही कारणों से आज किसानों को जेल से रिहा नहीं किया गया। कल किसानों को कोर्ट में पेश करके कार्रवाई अनुसार छोड़ दिया जाएगा। जिसके बाद उनको बुधवार को छोड़ा जाना था और उनके स्वागत के लिए पूरे हरियाणा भर से किसान कुरुक्षेत्र जिला कारागार के बाहर इकट्ठा हुए जिसके बाद उन्हें सूचना मिली कि गुरनाम सिंह चढूनी और उनके साथियों को कल रिहा किया जाएगा। सूचना मिलते ही किसान साथी वापस लौट गए। आज किसान अपने नेता के स्वागत के लिए ढोल नगाड़ों और फूल मालाओं के साथ पहुंचे। फूलो की मालाओं और ढोल नगाड़ों के साथ किया गया स्वागत