राष्ट्रव्यापी हड़ताल का चरखी दादरी में मिलाजुला असर

चरखी दादरी। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों एवं अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का मिलाजुला असर देखने को मिल रहा है। रोड़वेज कर्मचारी सांझा मोर्चा ने बसों के चक्का जाम का ऐलान किया था और पदाधिकारी आज अल सुबह ही बस स्टैंड परिसर पहुंच गए थे जहां धरना देकर नारेबाजी की। वहीं दूसरी ओर हरियाणा रोड़वेज की बसे सड़क मार्गों पर लगातार दौड़ती हुई नजर आ रही हैं।

बता दे कि विभिन्न लंबित मांगों को लेकर केंद्रीय ट्रेड यूनियनों एवं अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर 16 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया था। इसके लिए विभिन्न संगठनों के लोगों ने चरखी दादरी जिले में राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए जन संपर्क अभियान चलाकर कर्मचारियों से इसमें शामिल होने की अपील की गई थी । वहीं हरियाणा रोड़वेज कर्मचारी सांझा मोर्चा द्वारा चक्का जाम का ऐलान किया गया था। लेकिन शुक्रवार को हरियाणा रोड़वेज की बसें लगातार सड़कों पर दौड़ती हुई नजर आ रही है। वहीं रोड़वेज कर्मचारी यूनियन ने दावा किया है कि रोड़वेज का पूरी तरह से चक्का जाम है और किलोमीटर स्कीम व दूसरे स्थानों पर नाईट स्टे करने वाली बसें ही चली हैं बकि सभी बसों का चक्का जाम है। वहीं चरखी दादरी के बाजार भी सुचारू रूप से खुले हैं ।

चरखी दादरी के बस स्टैंड परिसर में दिया जा रहा धरना:

हरियाणा रोड़वेज कर्मचारी सांझा मोर्चा चरखी दादरी इकाई के पदाधिकारी कृष्ण उण व रणबीर गहलावत की अगुवाई में अल सुबह ही बस स्टैंड परिसर में पहुंच गए थे और धरना शुरू किया गया जो लगातार जारी है। धरनारत कर्मचारी अपनी लंबित को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जता रहे हैं। वहीं धरनारत लोगों का कहना है कि राष्ट्रव्यापी हड़ताल पूरी तरह से सफल है और इस हड़ताल के चलते रेवाड़ी में आयोजित पीएम की रैली भी पूरी तरह से फ्लॉप साबित होगी।