यात्रा में भारत जोड़ने वाले नहीं बल्कि तोड़ने वाले मानसिकता के लोग है शामिल : वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु

पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन ऋषि प्रकाश शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे थे भिवानी। बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैप्टन अभिमन्यु आज भिवानी में अपने साथी पूर्व में रहे पशु धन। आयोग के चैयरमेन ऋषि प्रकाश शर्मा के निधन पर शोक प्रकट करने के लिए पहुंचे थे। इस मोके पर उन्होंने कहा कि ऋषि प्रकाश शर्मा ने संगठन को मजबूत करने के लिए काफी संघर्ष किया था। साथ ही इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर भी कटाक्ष किये ।

यात्रा में भारत जोड़ने वाले नहीं बल्कि तोड़ने वाले मानसिकता के लोग  है शामिल : वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु

||Bhiwani, Haryana|| भिवानी पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु का बड़ा बयान। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर किया कटाक्ष। यात्रा में भारत जोड़ने वाले नहीं बल्कि तोड़ने वाले मानसिकता के लोग शामिल। ये लोग धारा 370 लाने वाले हैं। ऐसे लोग शामिल इस यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं जो अफजल गुरु को फांसी देने पर अफसोस जताया था। यात्रा में भगवा आतंकवाद को लेकर झूठ फैलाने वाले लोग हैं शामिल:-कैप्टन। पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन ऋषि प्रकाश शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे थे भिवानी। बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैप्टन अभिमन्यु आज भिवानी में अपने साथी पूर्व में रहे पशु धन। आयोग के चैयरमेन ऋषि प्रकाश शर्मा के निधन पर शोक प्रकट करने के लिए पहुंचे थे। इस मोके पर उन्होंने कहा कि ऋषि प्रकाश शर्मा ने संगठन को मजबूत करने के लिए काफी संघर्ष किया था। साथ ही इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर भी कटाक्ष किये। कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में भारत तोड़ो की मानसिकता वाले लोग शामिल हो रहे है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में ऐसे लोग शामिल हो रहे है जो भगवान राम को काल्पनिक मानते है। कैप्टन ने कहा कि ये वे लोग है जिन्होंने अफजल गुरु को फांसी देने पर अफसोस जाहिर किया था। ये वे लोग है जो धारा 370 को फिर से लाने की बात करते है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की यह यात्रा भारत को जोड़ने वाली नही है इसमें तो ऐसी मानसिकता के लोग शामिल हो रहे है जो भारत को तोड़ने वाली की मानसिकता रखते है।