किसानो की मांगो को लेकर बोले कृषि मंत्री जयप्रकाश 

नागालैंड में जिस प्रकार से कमल खिला है, पार्टी भाजपा पर धर्म विशेष का अक्षेप लगता रहा है, इसमें सरपंच हो, कर्मचारी हो या किसान हो,

किसानो की मांगो को लेकर बोले कृषि मंत्री जयप्रकाश 

||Haryana|| Rajnipal|| हरियाणा के कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने कहा कि त्रिपुरा-नागालैंड में जिस प्रकार से कमल खिला है। ये राज्य क्रिस्चिन बाहुल्य राज्य है। जबकि उनकी पार्टी भाजपा पर धर्म विशेष का अक्षेप लगता रहा है। दोनों राज्यों के चुनाव परिणामों ने एक बार फिर से यह सिद्ध किया है कि भाजपा किसी धर्म विशेष की नहीं, बल्कि देश की पार्टी है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया में भारत देश का डंका बज रहा है। भारत जी-20 की मेजबानी करके अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश के नाम को आगे बढ़ा रहा है। यह बात कृषि मंत्री ने भिवानी में एक कार्यक्रम में शिरकत के दौरान कही। 

 इस मौके पर कृषि मंत्री ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए भारत एक लोकतांत्रिक देश है। इसमें सरपंच हो, कर्मचारी हो या किसान हो। हर व्यक्ति को अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने का अवसर मिलता है। यही लोकतंत्र की खूबसूरती है। ऐसे में इन पर वॉटर कैनन या बल प्रयोग करना उचित नहीं है। कृषि मंत्री ने कहा कि सुरक्षा बलों को भी इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि अपनी मांगों के लिए प्रदर्शन कर रहे लोगों पर कार्रवाई करने से पहले संयम बरते। उन्होंने कहा कि बल प्रयोग अंमित उपाय होता है, प्रथम नहीं। कृषि मंत्री ने कहा कि ना केवल पुलिस बल, बल्कि प्रदर्शनकारियों को भी संयम का परिचय देना चाहिए, ताकि हमारी लोकतांत्रित व्यवस्था कायम रहे सकें।

 हालांकि कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार के सामने अपनी मांगों को उठाने वाले प्रदर्शनकारियों को 9 मार्च को बातचीत के लिए बुलाया गया है। उन्हे उम्मीद है कि बातचीत के बाद इनका समाधान हो जाएगा। हालांकि कृषि मंत्री ने कहा कि लोकतांत्रितक तरीके से प्रदर्शन करते है तो ऐसे में विपक्ष से जुड़े लोग जान-बूझकर अपनी राजनीति चमकाने के लिए प्रदर्शनकारियों का सहारा लेते है। जो राजनीतिक रूप से उचित नहीं है।