बीजेपी पर बरसे लोकतंत्र पार्टी के अध्य्क्ष 

लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी की यात्रा आज भिवानी पहुंची, उन्होंने कांग्रेस और ईनेलो की यात्रा पर भी कटाक्ष किए,15 लाख करोड़ रुपये की राशि का चढ़ावा आता है,

 बीजेपी पर बरसे लोकतंत्र पार्टी के अध्य्क्ष 

||Haryana||Rajnipal|| भिवानी सभी पार्टियां मिशन 2024 के चुनाव में जुट गई हैं। जिसको लेकर हर पार्टी अपने-अपने तरीके से जनता अपनी ओर खींचने लगी हुई है। चाहे वो कांग्रेस की हाथ जोड़ो यात्रा हो या इनेलो पार्टी की यात्रा हो। हर पार्टी यात्राओं के जरिये अपना सिक्का जमाकर सत्ता पाना चाहती है। इसी कड़ी में 5 फरवरी पानीपत से शुरू की गई लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी की यात्रा आज भिवानी पहुंची। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष राजकुमार सैनी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी किसी का भला नहीं कर सकती,जनता दस साल से झेल रही है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस और ईनेलो की यात्रा पर भी कटाक्ष किए।

इस मौके पर उन्होंने वर्ण और जातियों को गिनवाते हुए कहा की देश में 4 करोड़ मंदिर हैं जिनमें 15 लाख करोड़ रुपये की राशि का चढ़ावा आता है। इन ये चढ़ावा, मन्दिरों का पैसा बटोरने वाले सांसद विधायक बन जाते हैं। उन्होंने कहा कि यदि सरस्वती पूजन से ज्ञान और लक्ष्मी पूजन से धन मिलता तो सबसे ज्यादा धन हमारे देश में होना चाहिए था उन्होंने कहा कि दूसरे देशों में जापान अमेरिका सिंगापुर जैसे देशों में कुछ नहीं होना चाहिए था। उन्होंने कहा कि देश की जनता को मानसिक रोगी करके गुमराह किया जा रहा है। बोतलों में बंद करके मूत्र पिलाया जा रहा है । पत्थर पुजवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जातियों में ना बटें,शुद्र वर्ण एक ही है, जागो और जगाएं ,एक होकर संघर्ष करें और राज की तरफ बढ़ें।


वहीं विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि हाथ से हाथ छोड़ो यात्रा नहीं बल्कि हाथ तोड़ो यात्रा है।दस साल पहले कांग्रेस भी सत्ता में थी लोगों को गुमराह करके किसानों मजदूरों का हाथ तोड़ा है। उन्होंने कहा कि 10 साल से अधिक जनता किसी को नहीं जेल पाती। आगे उन्होंने कहा कि 15 लाख मिले नहीं ,दो करोड़ नौकरियां नहीं मिली, किसानों मजदूरों की आमदनी दोगुनी हुई नहीं। यह लोग सिर्फ अपने फायदे के लिए प्रयासरत हैं।