हिमाचल प्रदेश : बिलासपुर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी बंबर ठाकुर ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का शुभारंभ किया

बिलासपुर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव तथा पूर्व विधायक बंबर ठाकुर की अगवाई में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का शुभारंभ किया गया।

हिमाचल प्रदेश : बिलासपुर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी बंबर ठाकुर ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का शुभारंभ किया

|| Bilaspur, Himachal Pradesh || Aditya Kumar || बिलासपुर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव तथा पूर्व विधायक बंबर ठाकुर की अगवाई में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का शुभारंभ किया गया।

बिलासपुर शहर के डियारा सेक्टर में प्राचीन हनुमान जी मंदिर के पास सभी कांग्रेसीजन एकत्रित हुए जहां पर गगनभेदी नारों के साथ अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान निकाली गई यात्रा द्वारा धौलरा रोड़ तथा वार्ड नंबर नौ और आठ की परिक्रमा की तथा लोगों से घर-घर जाकर मुलाकात की। इस दौरान जहां लोगों से बंबर ठाकुर ने व्यक्तिगत रूप से बातचीत की वहीं रूठे हुए कांग्रेसी नेताओं से वार्ता कर उनकी घर वापसी की।

बंबर ठाकुर ने कहा कि भाजपा की नफरत की राजनीति को अब देश की जनता समझ चुकी है तथा अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के केे दिशानिर्देशानुसार यह अभियान 26 जनवरी से पूरे भारतवर्ष में शुरू किया गया है |