महिलाओं को आगे लाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा हमारा पहला प्रयास : प्रिया असीजा

प्रदेश की महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रिया अग्रवाल के नेतृत्व में मोर्चा की टीम वीरवार को भिवानी में पहुंची। स्थानीय पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस में पहुंचने पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रिया असीजा ने उनका ढ़ोल-नंगाड़ो एवं फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया।

भिवानी || 2024 के चुनाव की तैयारियों में भारतीय जनता पार्टी ने पूरी तरह से कमर कस ली है तथा विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए भाजपा की नीतियों से आमजन को अवगत करवाया जा रहा है। इसी कड़ी में भाजपा की महिला मोर्चा विंग भी पीछे नहीं है तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा द्वारा महिलाओं के हित में लागू की जा रही योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी टीम द्वारा प्रदेश भर में प्रवास कार्यक्रम चलाए जा रहे है। इसी कड़ी में दो दिवसीय प्रवास के तहत उत्तर प्रदेश की महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रिया अग्रवाल के नेतृत्व में मोर्चा की टीम वीरवार को भिवानी में पहुंची। स्थानीय पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस में पहुंचने पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रिया असीजा ने उनका ढ़ोल-नंगाड़ो एवं फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रिया असीजा ने बताया कि दो दिवसीय प्रवास के पहले दिन वीरवार को महिला मोर्चा की टीम ने स्थानीय आईटीआई में नवमतदाता सम्मेलन, विवेकानंद मंडल में आंगनबाड़ी सम्मेलन, कैरू मंडल में लाभार्थी महिला सम्मेलन में पहुंची, जहां पर भाजपा द्वारा लागू की गई योजनाओं के लाभ से लाभांवित हुई महिलाओं से बातचीत की। इसके उपरांत वहां पर टीम की नेताओं ने देश खान-पान का आनंद भी उठाया। इसके उपरांत वे केशव मंडली बूथ सम्मेलन में पहुंची। इसके उपरांत स्थानीय जोगीवाला मंदिर में पहुंचकर महादेव की प्रतिमा के समक्ष शीश नवाया।

     इस मौके पर उत्तर प्रदेश की महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रिया अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने विभिन्न कार्यों व योजनाओं के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रयासरत रही है। बेटी-बचाओ, बेटी-पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि योजना, लाडली लक्ष्मी, लाडली बहाना योजना, उज्ज्वला गैस योजना, स्वच्छ भारत के तहत शौचालय निर्माण जैसी योजनाओं के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने हमेशा से महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी। उज्जवला योजना से महिलाओं को धुआं और धूल गुब्बार से राहत मिली है। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्षा प्रिया असीजा ने कहा कि महिलाओं को आगे लाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा हमारा पहला प्रयास है। जिसके लिए विस व लोस में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलना भी इस अभियान का ही हिस्सा है।