राजेन्द्र गर्ग को भाजपा अनुशासन समिति का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया।

भाजपा अनुशासन समिति के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वह बखूबी निभाएंगे।राजेंद्र गर्ग ने भाजपा अनुशासन समिति का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त करने पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल का आभार जताया है। गर्ग ने कहा कि वह भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की हर कसौटी पर खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनाएगी। हिमाचल प्रदेश में भाजपा चारों सीटों पर जीत का परचम लहराएगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने झूठी गारंटियों से लोगों को छला है। सरकार बनने के 14 माह में ही कांग्रेस ने अपना जनाधार खो दिया है। आज हर वर्ग का व्यक्ति अपने हकों के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। लिहाजा, हिमाचल प्रदेश में भाजपा लोकसभा के चुनावों में चारों सीटों पर जीत हासिल करेगी।

भाजपा अनुशासन समिति के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वह बखूबी निभाएंगे।राजेंद्र गर्ग ने भाजपा अनुशासन समिति का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त करने पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल का आभार जताया है। गर्ग ने कहा कि वह भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की हर कसौटी पर खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनाएगी। हिमाचल प्रदेश में भाजपा चारों सीटों पर जीत का परचम लहराएगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने झूठी गारंटियों से लोगों को छला है। सरकार बनने के 14 माह में ही कांग्रेस ने अपना जनाधार खो दिया है। आज हर वर्ग का व्यक्ति अपने हकों के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। लिहाजा, हिमाचल प्रदेश में भाजपा लोकसभा के चुनावों में चारों सीटों पर जीत हासिल करेगी।उधर, लोकसभा चुनावों से ठीक पहले भाजपा ने घुमारवीं के पूर्व विधायक एवं मंत्री रहे राजेंद्र गर्ग को अनुशासन समिति का प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपने पर घुमारवीं में खुशी है। इस नियुक्ति के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं व पंचायत प्रतिनिधियों ने शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया है।भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर,  महामंत्री जोरावर सिंह पटियाल व पंकज चंदेल, राजेश शर्मा, राजेश ठाकुर, नवीन शर्मा, मीडिया प्रभारी महेंद्र पाल रतवान, बीडीसी अध्यक्ष रमेश ठाकुर, जिला पार्षद मदन धीमान, बीडी गौतम, सरवन जम्वाल, परमजीत जम्वाल,  रक्षा कपिल, वीना ठाकुर, दुनी चंद, श्याम शर्मा, लेखराम कौल, हेमराज , चैन सिंह व रामपाल सहित अन्यों ने कहा कि इससे  भाजपा पहले से अधिक मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी को पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग के राजनीति के लंबे अनुभव का लाभ मिलेगा।